सहारनपुर

बच्चा चाेर समझकर सहारनपुर में बुर्का पहने महिला की जमकर पिटाई, देखें वीडियाे

खबर की प्रमुख बातें बच्चा चाेरी के संदेह में की गई महिला की पिटाई सहारनपुर नगर की कमेला कालोनी की घटना बुर्का पहने महिला काे भीड़ ने जमकर पीटा
less than 1 minute read
mahla.jpg
महिला की पिटाई

सहारनपुर। बच्चा चाेरी के संदेह में सहारनपुर नगर की कमेला कालोनी में भीड़ ने एक महिला की पिटाई कर दी। बाद में पहुंची पुलिस ने महिला काे बचाया। जांच करने पर सभी आराेप गलत निकले। महिला की सहारनपुर की रहने वाली है जाे किसी कार्य से कमेला कालाेनी से निकलती हुई जा रही थी।

बच्चा चाेरी किए जने के शक में सहारनपुर में एक के बाद एक सीरियल घटनाएं सामने आ रही हैं। भीड़ बच्चा चाेरी हाेने के शक में किसी भी पीट रही है। गंगाेह और देवबंद की घटना के बाद अब स्मार्ट सिटी की कमेला कालाेनी में एक महिला की जमकर पिटाई कर दी गई। महिला बुर्का पहने हुई थी लेकिन भीड़ ने महिला के मुंह से बुर्के काे उतार दिया और इसकी जमकर पिटाई की।

महिला की पहचान फरजाना पत्नी फैजान, निवासी आजाद कालोनी गली नबंर दो के रूप में हुई है। कमेला कालाेनी के लाेगाें ने आराेप लगाया कि महिला ने एक बच्चे का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले जाने की काेशिश की। इसी दाैरान भीड़ इकट्ठा हाे गई और भीड़ ने महिला काे पीट दिया।

भीड़ पर कार्रवाई कब

पुलिस लगातार चेतावनी ताे दे रही है लेकिन अभी तक किसी के भी खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं हुई है। सवाल यह है कि पुलिस आखिर इन मामले में कार्रवाई कब करेगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
29 Aug 2019 05:10 pm
Published on:
29 Aug 2019 05:10 pm
Also Read
View All