31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोचिंग के लिए जा रहे युवक की बच्चा चोरी के शक में पिटाई, दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा

खबर की खास बातें सहारनपुर के बच्चा चाेरी के शक में दूसरे दिन लगातार भीड़ ने युवक को पीटा। एक दिन पहले भी मंद बुद्धि युवक को पीट दिया था भीड़ ने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 29 Aug 2019, 11:01 AM IST

crime.jpg

crime news

सहारनपुर। बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहों ने लोगों को भ्रमित कर दिया है। बच्चा चोरी के शक में सहारनपुर के गंगाेह में दूसरे दिन भी भीड़ ने एक युवक काे बुरी तरह से पीट दिया। माैके पर पहुंची पुलिस ने इस युवक काे भीड़ से छुड़ाया। बाद में पता चला कि युवक कोचिंग के लिए जा रहा था।

घटना बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे की है। गंगाेह कस्बे में गणेश चौक के पास कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। अगले ही पल इसकी जमकर धुनाई कर दी। भीड़ ने इसको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साई भीड़ के चंगुल से किसी तरह इस युवक को बचा लिया। बाद में गुस्साई भीड़ थाने में पहुंच गई और हंगामा करने लगी। यहां पुलिस ने हल्का प्रयाेग कर भीड़ काे खदेड़ा।

यह भी पढ़ेंः यूपीः पति ने दिया तीन तालक ताे हाफिज ने बनाया इद्दत में बैठने का दबाव, जानिए पुलिस ने क्या किया

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह शामली के थाना भवन क्षेत्र के गांव का रहने वाला है और गंगोह के एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग करने के लिए आया था। बताया कि साइकिल से गंगाेह पहुंचा था गर्मी काफी हाेने की वजह से काफी होने की वजह से छाया में बैठ गया था। इसी बीच वहां कुछ लोग आ गए और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि युवक बच्चा चोर गिरोह का सदस्य है और बच्चे को चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जिस बच्चे काे उठाने की बात कही गई उसने भी पुलिस काे बताया कि, उसे उठाकर एक काले रंग की गाड़ी में डालने की कोशिश की गई थी लेकिन बाद में सभी आराेप गलत निकले। यह घटना दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है अभी तक अपहरण या किसी भी तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..