सम्भल

संभल में सोते हुए पिता की गर्दन पर बेटी ने किया धारदार हथियार से वार

घटना के बाद घायल नेमपाल के गर्दन से खून की धारा बहने लगी। चीख पुकार की आवाज सुनकर घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2023, 10:07 PM IST
hjjg.jpg

संभल जिले में सो रहे पिता पर उसकी बेटी ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद घर के लोगों ने तुरंत घायल शख्स को सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पूरी घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया।

गर्दन से बहने लगी खून की धारा
यह घटना संभल जिले के थाना नखासा के गांव केशोपुर भिंडी का है। सोमवार सुबह गांव केशोपुर भिंडी निवासी नेमपाल अपने घर पर सो रहा था। इसी बीच बेटी ने घटना को अंजाम दे दिया, व्यक्ति के गर्दन से खून की धारा बहने लगी। चीख पुकार की आवाज सुनकर घर पर मौजूद अन्य सदस्य दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, पुलिस कमिश्नरी ने लेटर जारी किया

घायल नेमपाल के भाई कल्लू ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी भतीजी आशा की शादी हो चुकी है। वह पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही है। उसकी भतीजी आशा मानसिक रूप से पागल है। इस वजह से उसने यह कदम उठाया है।

इस मामले पर नखासा थाना प्रभारी जय कुमार ने बताया, “बेटी ने अपने पिता की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया है। अभी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।” जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर चमन प्रकाश ने बताया, “नेमपाल नाम के एक घायल का इलाज किया जा रहा है। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है। चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।”

Updated on:
6 Feb 2023, 10:07 PM IST
Published on: