सम्भल

सीओ अनुज चौधरी मामले में अमिताभ ठाकुर की आपत्ति पर आया डीजीपी का फैसला, जांच में क्या निकला?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात सीओ अनुज चौधरी के विवादित बयानों को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत पर राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने फैसला सुना दिया है। जांच के बाद सीओ अनुज चौधरी को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई है।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2025, 2:58 PM IST
co anuj chaudhary amitabh thakur dgp prashant kumar

सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को जांच में निराधार पाया गया है और पुलिस ने उनके बयान को किसी भी तरह से गलत या नियमों के खिलाफ नहीं माना है।

किस मामले में अमिताभ ठाकुर ने की थी आपत्ति?

यह पूरा मामला होली और अलविदा जुमा व ईद की सेंवईयों से जुड़े सीओ अनुज चौधरी के एक बयान को लेकर उठा था जिसे लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने डीजीपी को शिकायत पत्र भेजकर सीओ पर सेवा नियमों और वर्दी संबंधी दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। उनके अनुसार, सीओ ने अपने कार्यक्षेत्र में धार्मिक विषयों पर बयानबाजी कर माहौल को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया और एक वर्ग विशेष में असुरक्षा की भावना पैदा की।

क्या है सीओ अनुज चौधरी का पक्ष?

सीओ अनुज चौधरी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी धर्म विशेष की भावनाएं आहत नहीं कीं। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने राजनीतिक स्वार्थवश उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया। जांच में दो स्थानीय नागरिकों ने भी उनके बयान को सही ठहराया, जिससे यह साबित हुआ कि उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

जांच में क्या निकला?

पुलिस विभाग द्वारा कराई गई जांच में एसपी लॉ एंड ऑर्डर मनोज कुमार अवस्थी ने तथ्यों की पुष्टि की और रिपोर्ट दी कि सीओ द्वारा कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की गई थी। उन्होंने केवल होली और जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक में दोनों समुदायों से सहयोग की अपील की थी। जांच में यह भी कहा गया कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन करने वाला कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला।

इस आधार पर आईजी कानून व्यवस्था एलआर कुमार ने गृह विभाग को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी और बताया कि अनुज चौधरी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। अब इस निर्णय के बाद सीओ अनुज चौधरी पर लगे आरोपों से पूरी तरह से विराम लग गया है।

Updated on:
18 Apr 2025, 2:58 PM IST
Published on: