सम्भल

Sambhal News : पत्नि से विवाद के बाद ट्रेन के इंजन के आगे कूदकर पति ने दी जान

Sambhal News : घर में पत्नी से विवाद होने के बाद घर से निकल गया थां पति  

less than 1 minute read
Jun 30, 2023
Feature image

पत्नी से विवाद के बाद पति ने रेलवे ट्रैक पर पावर इंजन के आगे आकर अपनी जान दे दी इंजन चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव कैल के पास देर रात लगभग 11:00 बजे के आसपास एक व्यक्ति ने ट्रेन के इंजन के आगे आकर अपनी जान दे दी इंजन चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान पन्नालाल निवासी पवांरी थाना रजपुरा के रूप में की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए पुलिस ने मृतक पन्नालाल के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

राजपुरा गांव पवारी निवासी पन्नालाल उर्फ पन्नू (40) पत्नि से कहासुनी होने पर देर रात घर से निकल आया थां परिजनों के मुताबिक़ पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थीं। जिसके बाद पन्नालाल ने घर से निकल कर रात रेल के इंजन से कटकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक पन्नालाल के तीन बच्चे हैं। जिनमें एक बेटी व दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो गईं हैं। दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। वह गांव में ही खेती का काम करता थां।

Published on:
30 Jun 2023 05:21 pm