सम्भल

CM Yogi के बयान पर सपा सांसद Burke का पलटवार, बोले-भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं होगा

CM Yogi आदित्यनाथ के बयान पर संभल से सपा सांसद Dr. Shafiqur Rahman Burke ने पलटवार किया है। उन्होंने सीएम के बयान को विरोधाभाषी बताया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2023, 6:21 PM IST
SP MP shafiqur rahman burke
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क।

दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था “भारत हिन्दू राष्ट्र है, क्योंकि यहां रहने वाला हर नागरिक हिंदू है। भारत हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा।” शुक्रवार को संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने इसपर पलटवार किया है।

योगी जी को अच्छी तरह जानता हूूं
सपा सांसद ने कहा “योगी आदित्यनाथ जी को मैं बहुत अच्छी तरह जानता हूं। वे हमारे अच्छे दोस्त भी हैं। चार बार हमारे साथ हाउस में सांसद रहे ह़ैं, लेकिन वे ये बात गलत कह रहे हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र होगा। मुसलमान अपने ईमान और कुरान के साथ है,वो आसमानी किताब है, इस्लाम पर न कोई आंच आ सकती है न कोई दबा सकता है।”

सीएम ने गलत बयान दिया
संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदू राष्ट्र वाला गलत बयान दिया है। हिंदुस्तान न हिंदू राष्ट्र था, न है और न रहेगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का हिंदू ही इस बात को कुबूल नहीं करेगा तो मुसलमान के मानने का सवाल ही नहीं उठता।

Published on: