सम्भल

Lok Sabha Election 2019: मुलायम सिंह यादव अपनी बहू को इस सीट से लड़ाना चाहते हैं चुनाव

-कई तरह की अटकलों का दौर शुरू हो गया -टिकट फाइनल माना जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2019, 9:04 AM IST
moradabad
Lok Sabha Election 2019: मुलायम सिंह यादव अपनी बहू को इस सीट से लड़ाना चाहते हैं चुनाव

संभल: लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के बीच सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने छोटी बहू अपर्णा यादव को संभल से लड़ाने की इच्छा जाहिर की है। ये चर्चा आम हुई तो कई तरह की अटकलों का दौर शुरू हो गया। क्यूंकि संभल से पूर्व सांसद डॉ शाफिकुर्रह्मन बर्क का टिकट फाइनल माना जा रहा है। वहीँ पार्टी पदाधिकारियों ने भी इस बारे में कुछ भी जानकारी में होने से इनकार किया है।

VIDEO: ये क्या यहां तो छा गया मोदी जादू, हर कोई कर रहा मोदी-मोदी,जानिए क्यों

अभी नहीं मिला निर्देश
वहीँ खुद अपर्णा यादव ने इस चर्चा पर कहा कि इस पर कोई भी फैसला नेता जी और भैया अखिलेश ही लेंगे। फ़िलहाल अभी कुछ ऐसा निर्देश नहीं है। यहां बता दें कि अपर्णा यादव सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और कई बार वे मोदी और योगी की भी तारीफ़ कर चुकी हैं। बीते विधानसभा चुनाव में वे लखनऊ कैंट से खड़ी हुई थी लेकिन रीता जोशी के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सपा, बसपा और रालोद की रैलियों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इसलिए ये पार्टियां नहीं कर रही चुनाव प्रचार

बताया सिर्फ अफवाह
उधर संभल सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां की माने अभी सिर्फ ये अफवाह है, स्थानीय स्तर से उनके नाम पैनल में नहीं भेजा गया। जो भी निर्णय पार्टी नेतृत्व तय करेगा कार्यकर्ता उसे चुनाव लड़ायेंगे। वहीँ जबकि सपा के सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह ने अपनी इच्छा अखिलेश तक पहुंचा दी है।

Published on: