सम्भल

बहू की मुंह दिखाई की रस्म हुई तो उड़े परिवार के होश, बोले- ये तो दूसरी दुल्हन है

संभल जिले के एक युवक का रिश्ता जिस लड़की के साथ हुआ, दुल्हन बनकर उसकी बड़ी बहन आ गई।

less than 1 minute read
Feb 04, 2023
dulhan.jpg

संभल में एक युवक की शादी में उसकी दुल्हन बदल गई। रिश्ता जिस लड़की के साथ हुआ, उसकी जगह ससुराल वालों ने उसकी बड़ी बहन के साथ शादी कर दी। ऐसे में दुल्हन बनकर बड़ी बहन आ गई। दूल्हे और उसके परिवार को इसका पता भी मुंह दिखाई के दौरान चला।

शादी करके जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो गांव की महिलाओं ने मुंह दिखाई की रस्म शुरू की। घूंघट उठा तो देखा कि ये वह लड़की नहीं है, जिससे रिश्ता हुआ था। बल्कि उसकी बड़ी बहन है। ये मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


पांच दिन तक गांव में चलती रही पंचायत

दूल्हे के परिवार की महिलाओं ने बताया, “जिस लड़की से रिश्ता तय हुआ था वह दुल्हन की छोटी बहन थी। जो लड़की दुल्हन बन कर आई है वो उसकी बड़ी बहन है।” दुल्हन के बदल जाने का पता चलने के बाद दूल्हा और उसके घरवाले काफी नाराज हैं। उन्होंने दुल्हन के परिजनों से इसकी शिकायत की।


शादी के बाद दूल्हा पक्ष छोटी बहन से ही शादी की बात कहता रहा। इसको लेकर पंचायत बुलाई गई। पांच दिन तक गांव में पंचायतें हुईं लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। अब दूल्हे के घरवालों ने पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस ने बताया है कि हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की बारात कैला देवी थाना क्षेत्र के की लड़की के साथ 26 जनवरी को हुई थी। तय हुए तारीख पर दोनों का विवाह हुआ। अब लड़का पक्ष दुल्हन के के बदल देने का आरोप लगा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Updated on:
04 Feb 2023 12:59 pm
Published on:
04 Feb 2023 12:49 pm