सम्भल

UP Politics: विपक्षी एकता से नरेंद्र मोदी को नहीं हराया जा सकता, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने दिया बयान

UP Politics: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी एकता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बिना दूल्हा के बारात नहीं जाती है।

2 min read
Jul 22, 2023
achary_pramod.jpg
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

UP Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने संभल पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी एकता पर भी बात कही। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को विपक्षी एकता से नहीं हराया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को हराना है तो प्रियंका गांधी को पीएम का चेहरा बनाना होगा। बीजेपी को इस देश में रोकना है तो कांग्रेस को ताकत देनी होगी। क्षेत्रीय दलों में इतना दम नहीं कि वह बीजेपी को रोक सकें। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो बीजेपी को हरा सकती है।

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर का इस वजह से कोई कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा, नेपाल से भारत तक बस अलापा एक राग
देश की नाक कट गई: आचार्य
प्रमोद कृष्णम ने कहा कि विपक्ष की एकता सराहनीय है लेकिन मोदी को हराने के लिए चेहरा चाहिए। बिना दुल्हा के बारात नहीं जाती। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता पर उन्होंने कहा कि देश की नाक कट गई है। प्रधानमंत्री राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। महिलाओं के अपमान को देश ने देखा है। बहुत ही अफसोसजनक घटना है।

सपा बेहद संकट में है: आचार्य प्रमोद
अखिलेश यादव पर आचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी सपा इस समय बेहद ही संकट में है। सपा बहुत जल्दी टूट सकती है। ऐसे में अखिलेश यादव को अपनी पार्टी बचाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। वहीं बसपा प्रमुख मायावती को लेकर कहा कि जो अमित शाह कहेंगे वही करेंगी।

गौरतलब है कि देश के 26 विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने नए गठबंधन का नाम तय किया है। विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडिया है। इसका मतलब है- इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस।

Published on:
22 Jul 2023 02:50 pm