9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल में दो समुदायों के बीच विवाद, 12 घायल, महिलाओं पर भी हमला, जानें मामले में नया अपडेट

Sambhal News: संभल के बहजोई रोड स्थित लाड़म सराय में साइकिल और चार पहिया वाहन की मामूली टक्कर के बाद दो समुदायों के बीच विवाद भड़क गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Jun 09, 2026

violent clashes between two communities in sambhal

संभल में दो समुदायों के बीच भयंकर बवाल

Violent in Sambhal: उत्तर प्रदेशके संभल कोतवाली क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित मोहल्ला लाड़म सराय में सोमवार रात एक मामूली सड़क हादसा अचानक बड़े विवाद में बदल गया। जानकारी के अनुसार बालकिशन अपने खेत से साइकिल पर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से उनकी साइकिल की टक्कर हो गई। आरोप है कि इस टक्कर के बाद वाहन सवार फिरोज और बालकिशन के बीच कहासुनी हो गई, जो आगे चलकर तनाव का कारण बन गई।

तनाव बढ़ने पर बढ़ा विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद उस समय गंभीर हो गया जब आरोप है कि विरोध करने पर वाहन चालक ने बालकिशन के पैर पर गाड़ी का पहिया चढ़ा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई। कुछ ही देर में यह बहस मारपीट में बदल गई और स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण हो गई।

हिंसा में बदल गया मामला

झगड़ा बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए, जिसमें जमकर मारपीट हुई। इस घटना में पांच महिलाओं सहित कुल करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों में शुभम, चंदन, वैभव, बालकिशन, बबिता और जोगेंद्र एक पक्ष से शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से रेहान, सरफराज, नसरीन और मुजीब सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया और एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह तथा सीओ कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इसके बाद अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायलों का इलाज और बयान

सभी घायलों को तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में शामिल बबीता ने आरोप लगाया कि उनके पति को वाहन से टक्कर मारकर घायल किया गया और इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। वहीं दूसरे पक्ष के मुजीब ने कहा कि शोर-शराबे के बीच अचानक झगड़ा बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग