9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी को पुलिस बनाने का सपना रह गया अधूरा, वाराणसी में सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, पड़ोसी घायल

Varanasi news। UP police exam। Accident news: वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत हो गई है जबकि उनके पड़ोसी घायल हो गया है। बताया जा रहा की मृतक पिता अपने बेटी को उत्तर प्रदेश पुलिस भारती की परीक्षा दिलाना जौनपुर जा रहे थे...

2 min read
Google source verification
Accident news

प्रतीकात्मक तस्वीर, Pc-Patrika

Road Accident in Varanasi :वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई है, जबकि बाइक चला रहा उनका पड़ोसी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार तीनों लोग जौनपुर जा रहे थे, जहां सड़क हादसे में मारी गई युवती को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होना था। इसी दौरान बाबतपुर-जौनपुर बाइपास मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

जौनपुर जा रहे थे बाइक सवार लोग

जानकारी के मुताबिक, बेलवा-नागपुर के बीच मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। रामनगर के रहने वाले पृथ्वी नाथ सोनकर (64) और उनकी बेटी आंचल सोनकर (20) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं, उनका पड़ोसी दिनेश सोनकर (24) जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आंचल सोनकर अपने पिता और पड़ोसी के साथ बाइक पर बैठकर जौनपुर स्थित पुलिस भर्ती के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र पर जा रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह छटपटाने लगे। इस सड़क हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का शुरू किया। घटना की सूचना के बाद फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां पृथ्वी नाथ सोनकर और आंचल सोनकर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस हादसे में घायल हुए दिनेश सोनकर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से दिनेश को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया

पुलिस ने बताया है कि स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना की सूचना टेलीफोन के माध्यम से दी गई थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान घायल पिता-पुत्री को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि हादसे में मारे गए पिता-पुत्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दिनेश को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग