सम्भल

Sambhal Jama Masjid Case: तीन महिलाओं समेत 27 आरोपी गिरफ्तार, 100 से ज्यादा आरोपी चिन्हित 

Sambhal Jama Masjid Case: संभल हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में 100 से भी ज्यादा आरोपियों को चिन्हित किया गया है। 

2 min read
Nov 27, 2024
Sambhal jama Masjid Case

Sambhal Jama Masjid Case: संभल हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं पर उपद्रव में शामिल होने का आरोप है। शासन की तरफ से हिंसा में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए जा चुके हैं।  अब तक मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरों से मिले वीडियो के आधार पर 100 से ज्यादा आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है। जिनमें से 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

संभल एसपी ने क्या कहा ? 

एसपी कृष्ण कुमार ने कहा, “पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। हम हिंसा के संबंध में सामने आए वीडियो के आधार पर सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर रहे हैं। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।”

आरोपियों ने आंसू गैस के असर को कम करने के किये उपाय 

पुलिस ने अब तक जितने भी आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उसमें से तीन आरोपी ऐसे हैं, जिनकी आंखों में हरे रंग का लोशन लगा हुआ दिखा। इसे लगाने की पीछे की वजह पूछे जाने पर बताया गया कि इसे लगाने से आंसू गैस का असर बहुत कम पड़ता है।

सरकार ने दिए सख्त आदेश 

इसके साथ ही योगी सरकार ने दंगाइयों के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने के आदेश दिए गए हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई इन दंगाइयों से ही की जाएगी।

क्या है पूरा मामला ? 

24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के संभल स्थित मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम पर युवकों ने पथराव किया था। उपद्रवियों ने सर्वे का विरोध किया था। इसी दौरान, उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग घायल भी हो गए थे।

Also Read
View All

अगली खबर