सम्भल

Sambhal Jama Masjid Case: पुलिस छावनी में तब्दील हुआ संभल, घटनास्थल पर पहुंचे  मुरादाबाद रेंज के डीआईजी

Sambhal Jama Masjid Case: संभल के शाही जामा मस्जिद मामले में आज सुनवाई हो गई है। हिंसा के बाद आज जुम्मे की पहली नमाज है। मुरादाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। 

less than 1 minute read
Nov 29, 2024
Moradabad Range DIG Muniraj G.

Sambhal Jama Masjid Case: संभल में शाही जमा मस्जिद के विवाद को लेकर माहौल बेहद संवेदनशील हो गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। मौके पर मुरादाबाद रेंज के DIG मुनिराज जी. भी पहुंचे। 

संभल पहुंचे मुरादाबाद रेंज के DIG 

संभल पथराव के घटनास्थल पर पहुंचे मुरादाबाद रेंज के DIG मुनिराज जी. ने कहा कि जुमे की नमाज शांतिपूर्वक होगी और इसके लिए हमने सारे इंतजाम कर लिए हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा योजना लागू की गई है। पीएससी, आरएएफ भी तैनात की गई है।

दुकानदारों से की बातचीत 

DIG मुरादाबाद ने संभल में शुरू हो रही रोजमर्रा के जवान से रूबरू होने और मौजूदा हालात को समझने के लिए वहां के दुकानदारों से बातचीत। जुम्मे के नमाज को लेकर संभल में सुरक्षा के इंतजाम बड़ा दिए गए हैं। इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

मस्जिद के गेट पर लगें मेटल डिटेक्टर 

शुक्रवार की नमाज के लिए नमाजियों की भीड़ से पहले यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। इसके साथ-साथ अन्य सुरक्षा के इंतजामों को भी पुख्ता किया गया है।

24 नवंबर को हुई थी हिंसा 

24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के मामले में रविवार की सुबह जैसे ही सर्वे की टीम पहुंची थी। लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया था। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मौके पर हालात अभी भी संवेदनशील हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है।

Also Read
View All

अगली खबर