सम्भल

Video: Sambhal में मुस्लिम महिलाओं ने अमेरिका के खिलाफ निकाला जुलूस

Highlights अमेरिका के हमले में मारा गया था कासिम सुलेमानी महिलाओं ने अमेरिका के खिलाफ लगाए नारे हाथों में मोमबत्‍ती लेकर निकाला जुलूस

less than 1 minute read
Jan 05, 2020
vlcsnap-2020-01-05-10h11m31s829.png

संभल। जनपद में मुस्लिम महिलाओं ने अमेरिका (USA) के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया। महिलाओं ने अमेरिका के खिलाफ जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाएं अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी (Qasim Sulemani) के पोस्टर लिए हुए थी। स ाथ ही अमेरिका मुर्दाबाद और इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इमाम बारगाह सादात से निकाला जुलूस

अमेरिका ने इराक पर हमला कर दिया था। इसमें ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी सहित कई सैनिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद कई जगह अमेरिका को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुए हैं। शनिवार रात को संभल (Sambhal) के सिरसी स्थित इमाम बारगाह सादात से महिलाओं ने जुलूस निकाला। नखासा थाना क्षेत्र में निकाले गए जुलूस में महिलाएं कासिम सुलेमानी के पोस्टर लिये हुए थी। उन्‍होंने हाथों में मोमबत्‍ती भी ले रखी थीं।

Updated on:
06 Jan 2020 08:54 am
Published on:
05 Jan 2020 10:35 am