सम्भल

Sambhal News: शिवपाल यादव बोले- दो लड़कों की जोड़ी ने उड़ा दी भाजपा की नींद, फिर रहे मारे-मारे

Sambhal News: यूपी के संभल में शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो लड़कों की जोड़ी के बयान पर तंज कसा। कहा कि दो लड़कों की जोड़ी ने भाजपा की नींद उड़ा दी है।

less than 1 minute read
May 04, 2024

Sambhal News Today: संभल जिले के बबराला में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि कल यहां षड़यंत्रकारी बाबा आए थे। कह रहे थे दो लड़कों की जोड़ी है, ये जोड़ी क्या जोकर है? उन्होंने कहा कि इस जोड़ी ने भाजपा को फेल कर दिया है।

इन दो लड़कों की जोड़ी ने भाजपा की नींद उड़ा दी है और सभी भाजपाई भागे फिर रहे हैं। बबराला के बाबू रामसिंह भाय सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आदित्य सिंह यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गुन्नौर नेताजी का घर है। यहां जनता ने बहुत प्यार दिया। गुन्नौर की धरती ने विधायक से सीएम तक दिए हैं। सुना है गुन्नौर में डॉक्टर बहुत हैं। इंजेक्शन लगाना, तो सभी को आता होगा। सात तारीख को वोटों का ऐसा इंजेक्शन लगाना कि भाजपा मैदान से बाहर हो जाए।

Published on:
04 May 2024 08:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर