सम्भल

UP News: कल संभल आएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, लोगों से बात कर अखिलेश यादव को सौंपेगा रिपोर्ट

UP News Tomorrow: समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल (Delegation) कल संभल आएगा। नेता प्रतिपक्ष विधानसभा के नेतृत्व में पांच सांसद एवं चार विधायक संभल में हुई हिंसा (Sambhal Violence) की जानकारी लेंगे। संभल में 30 नवंबर को आ रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल (Delegation) को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है।

less than 1 minute read
Nov 29, 2024
UP News: कल संभल आएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल..

UP News Tomorrow In Hindi: समाजवादी पार्टी का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल संभल आएगा। वहां लोगों से मिलकर हिंसा पर जानकारी जुटाएगा। इसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को यह जानकारी साझा करेगा।

संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा (Sambhal Violence) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल आएगा। सपा ने पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित 15 नाम शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल (Delegation) में शामिल लोग हिंसा के बारे में जानकारी जुटाएंगे।

Also Read
View All