Sambhal Jama Masjid Case: शाही जामा मस्जिद मामले में आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण जिला न्यायालय में अपनी रिपोर्ट नहीं सबमिट किया। कोर्ट ने अगली तारीख दी है।
Sambhal Jama Masjid Case: कोर्ट में सुनवाई के बाद सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए 8 जनवरी की डेट मिली है। मुस्लिम पक्ष की ओर से शकील एडवोकेट ने वकालत नामा दाखिल किया है। शाही जामा मस्जिद मामले में हुए सर्वेक्षण के लिए कोर्ट ने ASI की टीम नियुक्त की थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) आज अपने सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की जिरह का रास्ता साफ होगा।
शाही जामा मस्जिद कमेटी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील शकील अहमद वसीम ने कहा कि हम मस्जिद की ओर से अदालत में पेश हुए और अनुरोध किया कि मामले से संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां हमें दी जाएं और अदालत ने वही आदेश दिया। सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई थी। सर्वेक्षण टीम ने रिपोर्ट सौंपने के लिए समय बढ़ाने की मांग की है। अब कोई अन्य सर्वेक्षण (मस्जिद का) नहीं होगा।
एएसआई टीम आज चंदौसी अदालत में शाही जामा मस्जिद मस्जिद सर्वेक्षण पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नज़र क़ुरैशी ने कहा कि बाहरी और जो वकील पंजीकृत नहीं हैं वो अंदर नहीं आएंगे। जिनके पास कार्ड है उन्हें ही अंदर जाने की अनुमति होगी।