Sambhal Jama Masjid Case: उत्तर प्रदेश के संभल में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में दो युवकों की मौत हो गई है। मौत की खबर फैलते ही शहर में स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है।
Sambhal Jama Masjid Case: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार सुबह बड़ा बवाल हो गया। सर्वे टीम को देखकर भड़की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में दो युवकों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभल के एसपी ने इस खबर की पुष्टी की है। घटना के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
दो लोगों के मौत की खबर फैलते ही शहर में तनाव फिर से बढ़ गया है। एक युवक के परिजन ने दावा किया है कि सीओ की गोली लगने से उसकी मौत हुई है। हिंसा के बाद डीआइजी और आइजी मौके पर मौजूद हैं। अखिलेश यादव का दावा है कि ये इसके पूरी घटना के पीछे बीजेपी का हाथ है। उनका कहना है कि बीजेपी ने जानबूझ कर ऐसा कर रही है ताकि चुनाव में हुए धांधली को लेकर कोई चर्चा न हो।
रविवार की सुबह कई घंटे तक पथराव होता रहा। पथराव में एसपी समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। डिप्टी कलेक्टर चोटील हुए हैं वहीं एक पुलिसवाले को गोली भी लगी है।