Sambhal News: जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मनमानी दिखाते हुए पदयात्रा को रोका है। जबकि कार्यक्रम की सूचना पहले ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दे दी गई थी।
Sambhal News In Hindi: लोकसभा चुनाव में मिले अच्छे परिणाम से खुश कांग्रेस ने विधानसभावार धन्यवाद पदयात्रा निकालना तय किया था, लेकिन पुलिस ने इस पदयात्रा को संभल के चौधरी सराय में रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों से पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर पीएसी को बुलाया गया। कोतवाली पुलिस ने बामुश्किल हंगामा शांत किया। बाद में पदयात्रा को कांग्रेसियों ने स्थगित कर दिया।
जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मनमानी दिखाते हुए पदयात्रा को रोका है। जबकि कार्यक्रम की सूचना पहले ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दे दी गई थी। कोतवाल पवन कुमार ने कहा कि अनुमति नहीं होने के चलते पदयात्रा को रोका गया है। कांग्रेसियों ने चौधरी सराय पुलिस चौकी के प्रभारी पर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि चौकी प्रभारी ने एक दल के पक्ष में काम किया है। मतदान के दिन भी गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की थी।