संत कबीर नगर

यूपी के श्रद्धालुओं से भरी बस नेपाल में पलटी, बचाव को पहुंचे अफसर

श्रद्धालु त्रिवेणी धाम में स्नान और दान करने गए हुए थे। डीएम ने एसडीएम को भेजकर राहत और बचाव कार्य में लगाया।
less than 1 minute read
up_bus.jpg

मौनी अमावस्या पर स्नान कर लौटे श्रद्धालुओं के साथ हादसा हो गया है। श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में करीब 60 लोग सवार थे। हादसा नेपाल में हुआ है। हादसे में पांच की हालत नाजुक बताई जा रही।

महाराजगंज जिला स्थित ठूठीबारी बॉर्डर से आधा किलोमीटर दूर नेपाल बॉर्डर में हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। श्रद्धालु नेपाल के त्रिवेणी धाम में स्नान और दान करने गए हुए थे। एक प्राइवेट बस से ठूठीबारी बॉर्डर के रास्ते गोरखपुर जनपद स्थित कैंपियरगंज और पीपीगंज के श्रद्धालु त्रिवेणी धाम गए थे। बस में करीब 60 लोग सवार थे। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही।

मदद के लिए एसडीएम को भेजा
हादसे की सूचना पाकर नेपाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की जानकारी जिला अधिकारी महाराजगंज सत्येंद्र कुमार भी दी गई। सत्येंद्र कुमार तत्काल एसडीएम को भेजकर राहत और बचाव कार्य में लगाया।

Published on:
21 Jan 2023 10:39 pm