
संतकबीरनगर में गैंगरेप की शिकार पीड़िता का केस दर्ज करने की बजाए थाने का चक्कर कटवाते रहना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। मामला संज्ञान में आने पर SP संदीप कुमार मीना ने उसे सस्पेंड कर दिया और थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
जानकारी के मुताबिक महुली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें लापरवाही करने पर एसपी ने काली चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। पीड़िता 13 मई को सुबह 11 बजे सामान खरीदने जा रही थी। इस दौरान सिंदुरिया गांव के भोला यादव, विकास यादव, ज्ञानदास यादव, अनिल यादव और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया।आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। बेहोशी की हालत ने आरोपियों ने पीड़िता को मृत समझकर दुपट्टे से बांधकर फेंक दिया। होश आने के बाद पीड़िता काली जगदीशपुर पुलिस चौकी पहुंची और चौकी प्रभारी को आपबीती बताई।
पीड़िता के मुताबिक चौकी प्रभारी ने शिकायत दर्ज करने के बजाय उसे उलझाते रहा। एसपी के आदेश पर मंगलवार शाम को चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।लापरवाही बरतने के कारण काली जगदीशपुर चौकी इंचार्ज अमित कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है। महुली थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
ASP सुशील कुमार सिंह ने महिला की तहरीर पर चार नामजद एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज काली जगदीशपुर अमित कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एसओ महुली से स्पष्टीकरण मांगा गया है।