संत कबीर नगर

पीएम मोदी का मगहर दौराः कबीर के माध्यम से कबीरपंथियों के दिलों में उतरने की कोशिश

कबीर की समाधि पर फूल व चादर भी चढ़ाएंगे पीएम मोदी

2 min read
Why PM Modi will talk to people from Burhanpur

संत कबीर के 620वें प्रकाट्योत्सव में शिरकत करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कबीर के लाखों अनुयायियों व चाहने वालों को साधने की कोशिश करते हुए सर्वधर्म समभाव का संदेश देंगे। निर्वाण स्थली पहुंचकर वह जनसभा को संबोधित करने के साथ साथ कबीर से जुड़े दस्तावेजों/स्थलों को भी देखेंगे। कबीर की समाधि पर फूल व चादर चढ़ाकर एकता का संदेश भी देंगे।
प्रधानमंत्री गुरुवार को सुबह 9.55 मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सेना के हेलीकाप्टर से सीधे मगहर जाएंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद 12.35 बजे वापस गोरखपुर आएंगे। यहां से दिल्ली के लिए 12.40 बजे रवाना हो जाएंगे।

आज से योगी संभालेंगे कमान

पीएम मोदी की रैली की तैयारियों की कमान बुधवार सेे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभाल लेंगे। शाम को वह संतकबीरनगर पहुंचेंगे। वहां तैयारियां का जायजा लेंगे।

भाजपाई जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी भीड़ ले जाने की

भाजपा के क्षेत्रीय सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी पीएम की रैली में लोगों को ले जाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए सबकी जवाबदेही तय की गई है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख मेें हुई क्षेत्रीय बैठक में जनप्रतिनिधियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

दुल्हन की तरह सजा मगहर, प्रधानमंत्री का कर रहा इस्तकबाल

कबीरस्थली मगहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। हर ओर बैनर-होर्डिंग्स दिख रहे हैं। रैली स्थल की कमान भाजपाइयों ने संभाल रखी है। पीएम के मंच को सात गुणे 32 गुणे 8 की साइज का बनाया गया है। जनसभा में आने वाले लोगों के लिए 37 ब्लाॅक बनाए गए हैं। इन ब्लाॅकों में मीडिया के लिए अलग, महिलाओं औश्र बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

कई सौ बसें लगाई गई

गोरखपुर व बस्ती मंडल के जिलों से कबीर प्रकाट्योत्सव में लोगों को ले जाने और प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए ब्लाॅकवार बसें लगाई गई हैं। अधिक से अधिक भीड़ वहां पहुंच सके इसलिए प्रशासनिक अधिकारी खुद ही कमान संभाले हैं।

Published on:
27 Jun 2018 10:49 am
Also Read
View All