संत कबीर नगर

अनुशासनहीनता पर SP का बड़ा एक्शन, गूगल मीट से गायब थाना प्रभारी निलंबित…18 पुलिसकर्मियों का तबादला

एसपी संदीप कुमार मीना द्वारा दिए गए वर्जन के अनुसार विभागीय कार्य में रुचि न लेना, अनुशासनहीनता और मीटिंग में अनुपस्थित रहने के आरोप में इंस्पेक्टर आलोक कुमार सोनी को निलंबित कर दिया गया है।

less than 1 minute read
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, SP संदीप कुमार मीणा

संतकबीरनगर जिले में SP संदीप कुमार मीना ने बड़ी कारवाई करते हुए AHTU प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक कुमार सोनी को निलंबित कर दिया है। इंस्पेक्टर पर अनुशासनहीनता, आन लाइन गूगल मीट, बैठक से गायब रहने समेत अन्य आरोप में कार्रवाई की गई है। नाराज SP संदीप कुमार मीना ने विभागीय कार्य में रुचि न लेना, अनुशासनहीनता और मीटिंग में अनुपस्थित रहने के आरोप में इंस्पेक्टर आलोक कुमार सोनी को निलंबित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

बिंदल ग्रुप पर IT का बड़ा एक्शन: करोड़ों कैश-जेवर बरामद, फर्जी खरीद और टैक्स चोरी का खुलासा

AHTU प्रभारी सस्पेंड, 18 अन्य पुलिसकर्मियों का भी ट्रांसफर

SP ने पुलिस टीम को बुलाकर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवाए। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ. एस के श्रीवास्तव ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया।इसके बाद सैंपल को जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके अलावा SP ने एक निरीक्षक और आठ उपनिरीक्षक सहित कुल 18 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में निरीक्षक हृदय नारायण दीक्षित को एचएचटी थाना प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल

ट्रांसफर लिस्ट में राकेश कुमार को मेंहदावल का एसएसआई बनाया गया है। दिलीप सिंह को काली जगदीशपुर चौकी प्रभारी, रविंद्र सिंह यादव को जगदीशपुर चौकी प्रभारी, और राम कुशाल सिंह को पचपोखरी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

शत्रुघ्न सिंह और ललीकांत यादव को साइबर क्राइम थाना भेजा गया है, जबकि अशोक कुमार तिवारी को सम्मन सेल में तैनात किया गया है।हेड कांस्टेबल बृजनारायण यादव और अमित मद्धेशिया को मेंहदावल थाने में हेड मुहर्रिर बनाया गया है। सौरभ सिंह को थाना कोतवाली खलीलाबाद के सीसीटीएनएस अनुभाग में भेजा गया है।

महिला कांस्टेबल गुंजन पांडेय को थाना कोतवाली खलीलाबाद, रंजन कुमार राजभर को थाना दुधारा, जोगिंदर खरवार को थाना बखिरा कार्यालय, उदय प्रताप सिंह को थाना मेंहदावल, जितेंद्र कुमार को थाना कोतवाली, शिवम यादव और पीयूष गुप्ता को साइबर क्राइम थाना में स्थानांतरित किया गया है।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:रसोई की गैस से चल रहा था कारोबार! छापे में खुला स्वीट हाउस का ‘सस्ता सीक्रेट’

Updated on:
22 Mar 2026 12:42 pm
Published on:
22 Mar 2026 12:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर