सतना

गणतंत्र दिवस के दिन आजादी ! सेंट्रल जेल से 13 कैदियों को किया गया रिहा

Republic Day 2025: मध्य प्रदेश के सतना में स्थित सेंट्रल जेल से उम्र कैद की सजा काटने वाले 13 बंदियों को 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा किया गया।

less than 1 minute read
Jan 26, 2025

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के अवसर पर मध्य प्रदेश के सतना में सेंट्रल जेल (Central Jail satna) से 13 बंदियों को उम्र कैद की सजा काटने के बाद रिहा किया गया। राज्य शासन और जेल मुख्यालय के निर्देश पर इन बंदियों को परिहार का लाभ प्रदान कर मुक्त किया गया। रिहाई के दौरान जेल प्रशासन ने उन्हें श्रीफल, श्रीमद् भगवद्गीता, लंच पैकेट, पारिश्रमिक पासबुक और रिहाई प्रमाण पत्र भेंट किया।

रिहाई प्रक्रिया और विशेष आयोजन

गणतंत्र दिवस के मौके पर सतना सेंट्रल जेल में रिहाई का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने बताया कि बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और अपराध से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने कहा कि यह कदम उनके पुनर्वास और सामान्य जीवन की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।

रिहा होने वाले बंदियों के नाम

रिहाई पाने वाले 13 बंदियों में सतना, पन्ना, छतरपुर और उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के बंदी शामिल हैं। इनमें सतना जिले से शिवेन्द्र द्विवेदी और संतोष विश्वकर्मा, पन्ना जिले से शिवरतन चौधरी और उमाशंकर गुप्ता, छतरपुर जिले से चिंगू अहिरवार, मनोज अहिरवार, राजेश अहिरवार, भरोसा अहिरवार, मईयादीन अहिरवार, मुन्नी यादव, देशराज यादव और दयाराम पटेल तथा महोबा जिले से पप्पू कोरी शामिल हैं।

रिहाई के समय बंदियों ने जेल प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे अब अपने जीवन को सही दिशा में ले जाएंगे। उन्होंने भावुकता के साथ अपने बीते समय को याद किया और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जेल अधीक्षक कोष्टा के आलावा उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, सोनबीर सिंह कुशवाह और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Updated on:
26 Jan 2025 07:41 pm
Published on:
26 Jan 2025 07:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर