सतना

लूट के 3 आरोपी हथकड़ी समेत फरार, वाहन में हवा डलवाते रह गए पुलिसकर्मी, मचा हड़कंप

MP News : पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ी में हवा डलवाते रह गए। दूसरी तरफ लूट केस में कोर्ट से जेल ले जाए जा रहे तीन आरोपी हथकड़ी समेत फरार हो गए। घटना के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
Nov 29, 2025
MP News
लूट के 3 आरोपी हथकड़ी समेत फरार (Photo Source- Patrika)

MP News :मध्य प्रदेश के सतना से अलग किए गए मैहर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कुख्यात बदमाशों को जेल ले जा रहे पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ी में हवा डलवाते रह गए और उधर लूट केस में कोर्ट से जेल ले जाए जा रहे तीन आरोपी हथकड़ी के साथ फरार हो गए। घटना के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। फिलहाल, जिलेभर के एग्जिट रूट्स पर नाकाबंदी करके पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, ये घटना न्यायालय से पेशी के बाद वापस लौटते समय की है। मैहर में पुलिसकर्मी हवा डलवाते रहे और लूट के तीन आरोपी हथकड़ी लगे ही फरार हो गए। मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हालांकि, एक जानकारी ये भी सामने आई है कि, दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, एक अब भी फरार है, तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

पति-पत्नी के साथ की थी लूट

आपको बता दें कि, मोटरसाइकिल से जा रहे पति-पत्नी के साथ लूट की वारदात हुई थी। तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। मैहर पुलिस ने लूट का खुलासा किया था। जिले की सभी सीमाओं पर नाकेबंदी कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Updated on:
29 Nov 2025 12:42 pm
Published on:
29 Nov 2025 12:42 pm