सतना

महिला की फेसबुक आइडी हैक कर ठग लिए 30 हजार रुपए

सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई शिकायत, कलेक्टर के बाद कई मामले आ रहे सामने
less than 1 minute read
Nov 06, 2019
383521-facebook-2.jpg
Youth's Facebook id hacked and asked for money

सतना. एक महिला की फेसबुक आइडी हैक करने के बाद उनके परिचितों से रकम ठगी गई है। इसकी भनक लगने पर महिला ने मंगलवार की शाम थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए एसपी को मामले की जानकारी दी। इसके पहले सतना कलेक्टर सतेन्द्र सिंह की फेसबुक आइडी हैक कर ठगी का मामला सामने आया था। तब पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक बड़े गिरोह को गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले उचेहरा के एक युवा व्यवसायी अंशू पाठक ने भी इसी तरह की शिकायत थाने में की है। फेसबुक आइडी हैक कर ठगी के मामले सामने आने के बाद अब पुलिस के लिए इस अपराध से निपटना बड़ी चुनौती है।

इस मामले में आककाश गंगा नगर पतेरी में रहने वाली विद्या त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उनकी फेसबुक आइडी को हैक करते हुए किसी व्यक्ति ने मैसेंजर से कई परिचितों को संदेश भेजते हुए रुपयों की मांग की है। इन्हीं फेसबुक मित्रों में एक विनोद विहारी त्रिपाठी ने मैसेज को सही मानते हुए दो किश्तों में 15- 15 हजार रुपए एक खाते में जमा कर दिए। जबकि बाकी लोग इस ठगी का शिकार होने से बच गए। फरियादिया विद्या ने अपने फेसबुक खाते की जानकारी पुलिस को देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सायबर अपराध एक चुनौती
कलेक्टर का मामला सामने आने के बाद जब पुलिस ने उसे कुछ ही दिनों में सुलझा लिया तो अब इसी तरह के मामलों में सामने आ रहे पीडि़त पुलिस से उम्मीद लगाए हैं। ताकि सायबर अपराध से जुड़े गिरोह को जड़ से खत्म करने में पुलिस कार्रवाई करे। एसपी ने हाल ही में सामने आए मामलों में जांच कार्रवाई और अपराधियों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही है।

Published on:
06 Nov 2019 12:25 am