सतना

19 साल की लड़की से शादी करेंगे 77 साल के दादू!

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 1 मार्च को निर्धारित सामूहिक विवाह सम्मेलन बेमेल वैवाहिक बंधनों का समारोह बनने जा रहा है। 77 साल का वृद्ध 19 साल की लड़की से विवाह रचाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2025, 10:50 AM IST
MP News
MP News

MP News : मध्यप्रदेश के सतना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना(Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) के तहत 1 मार्च को निर्धारित सामूहिक विवाह सम्मेलन बेमेल वैवाहिक बंधनों का समारोह बनने जा रहा है। 77 साल का वृद्ध 19 साल की लड़की से विवाह रचाएगा। 20 साल का युवा भी विवाह बंधन में बंधने की तैयारी है।

जी, हां। सरकारी मदद(Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) से होने वाले इस विवाह सम्मेलन के लिए नगर निगम की ओर से दूल्हे-दुल्हनों की जारी सूची यही कहानी कहती है। सूची में 70वें नंबर पर एससी वर्ग की दीपा चौधरी (19) दादूराम सिंह (77) की दुल्हन बनेगी। इसी सूची में 65 नंबर पर 29 साल की पूजा चौधरी का 56 साल के रामप्रकाश से विवाह तय हुआ है। लड़कों के लिए विवाह की कानूनी उम्र 21 साल है, पर सूची के पहले नाम संगम चौधरी की उम्र 20 वर्ष है। उसकी दुल्हन पिंकी चौधरी की उम्र 21 वर्ष है।

निगम का जवाब-चैक कराता हूं

बीटीआइ ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना(Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) में यह आयोजन होना है। 500 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य था। 241 आवेदन आए। छानबीन समिति ने 196 जोड़ों को पात्र पाया। 45 आवेदन खारिज हो गए हैं। पत्रिका के सवाल पर निगम उपायुक्त भूपेंद्र देव बोले-21 साल की लड़की और 77 साल के वृद्ध का नहीं हो सकता। आपने बताया तो मैं चेक कराता हूं।

Updated on:
28 Feb 2025, 10:50 AM IST
Published on: