सतना

नशे में चूर थे बाइक सवार युवक, अकड़ में बात की तो कर दिया कत्ल

नई बस्ती में युवा व्यवसायी की हत्या का पर्दाफास, दो आरोपी पकड़े गए, तीसरे की तलाश जारी

2 min read
Aug 06, 2019
A young bike rider was drunken, talked in air and then murdered

सतना. कोलगवां थाना इलाके की नई बस्ती में युवा व्यवसायी की चाकू मारकर हतया के सनसनीखेज मामले का पर्दाफास पुलिस ने कर लिया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने इस वारदत का खुलासा करते हुए बताया कि दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि तीसरे की तलाश में पुलिस टीम परदेश गई है। इन दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि तीनों आरोपी नशे की हालत में बाइक से घूम रहे थे। तभी अकड़ में बात करना सहन नहीं हुआ और चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
यह है मामला
उतैली में शुभ वाटर प्लांट के नाम से व्यवसाय करने वाले लक्ष्मण गुप्ता पुत्र मानिक लाल निवासी नईबस्ती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी 20 जुलाई की रात हुई इस वारदात के दौरान लक्ष्मण के साथ उसका दोस्त सरफराज शेख उर्फ चांद भी मौजूद था। दोनों घर से टहलने के लिए निकले थे। तभी मोटर साइकिल से निकले तीन लड़कों ने पूछा यहां क्यो बैठे हो बे, लक्ष्मण ने जबाव में कहा तुमसे क्या मतलब है बे, इसी बात पर बाइक सवार गाड़ी रोक आए और लक्ष्मण के सीने में चाकू मार दिया। इस अपराध में पुलिस ने अपराध क्रमांक 884/19 में आइपीसी की धारा 302, 294 के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
परदेश भाग गए थे आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी शहर छोड़कर भाग गए थे। इधर, इस सनसनीखेज अपराध की जांच में जुटी पुलिस के सामने जब संदेहियों के नाम आए तो इनका सुराग जुटाना शुरू किया गया। तीनों में एक आरोपी राजस्थान तो एक गुजरात भागा था। किसी तरह पुलिस ने एक आरोपी रमेश पासवान उर्फ बुझक्कड़ पुत्र सीताराम पासवान (29) निवासी चार मन्दिर के पास हनुमान नगर नईबस्ती को पकड़ा। इसी के बताने पर इसका दूसरा साथी अमन दीप कुशवाहा उर्फ रज्जन पुत्र बंशीलाल कुशवाहा (24) निवासी मुख्त्यार गंज सतना को पकड़ा गया। जबकि तीसरे आरोपी के नाम का खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है। रमेश ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटर साइकिल एमपी 19 एमजे 0356 में सवार होकर वह अपने दो अन्य साथियों के साथ घूम रहा था। तभी वारदात हुई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है जबकि चाकू तीसरे आरोपी के पकड़े जाने पर बरामद किया जाएगा।
हाथ पकड़ कर चाकू मारा
पुलिस के सामने पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि आरोपी अमनदीप ने लक्ष्मण के हाथ पीछे से पकड़े थे और फिर उसके साथी ने चाकू मार दिया था। जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात के कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने अपराध की नियत से चाकू खरीदा था। इस वारदत का खुलासा करने के लिए एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी अदालत में पेश कर दिए गए हैं।
इस टीम ने पकड़े आरोपी
एसपी रियाज इकबाल ने टीआइ थाना कोलगवां आरपी सिंह के नेतृत्व में एसआइ आरपी त्रिपाठी, एमएल रावत, आरक्षक अजीत सिंह, कमलाकर सिंह, सायबर सेल प्रभारी एसआइ अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक दीपेश की टीम बनाई गई थी। इसके अलावा थाना प्रभारी कोटर एसआइ गोपाल चौबे, थाना प्रभारी उचेहरा सुधांशू तिवारी, सीएसपी दस्ता के प्रधन आरक्षक राजेश सिंह की टीम भी अपराधियों की तलाश में लगाई गई थीं।

ये भी पढ़ें

नेशनल हाईवे पर आधी रात को बैंक में वारदात
Published on:
06 Aug 2019 06:18 pm
Also Read
View All