एनआई कार्य के चलते अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन निरस्त
सतना। रेल प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के शाहगंज, बिल्वाई एवं तुलसी नगर स्टेशनों में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कुल 1 जोड़ी यात्री गाड़ी को निरस्त किया गया है। साथ ही 15 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है ।
गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद - दरभंगा के मध्य चलने वाली स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 8 दिसम्बर एवं 15 दिसम्बर को कुल 2 ट्रिप निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद के मध्य चलने वाली स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी 11 दिसम्बर एवं 18 दिसम्बर को कुल 2 ट्रिप निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेगी ए गाड़ियां
गाड़ी संख्या 11055 एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस दिनांक 6, 8,10,11,13 एवं 15 दिसम्बर को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए जौनपुर,औडिहार,मऊ ,गोरखपुर रूट से गंतव्य को जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर एलटीटी गोदान एक्सप्रेस दिनांक 8,10,12,13 एवं 15 दिसम्बर को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए गोरखपुर मऊ जं.औडिहार, जौनपुर रूट से गंतव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 11059 एलटीटी छपरा एक्सप्रेस दिनांक 7, 9,12 एवं 14 दिसम्बर को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाय जौनपुर औडिहार, मऊ,छपरा रूट से गंतव्य को जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11060 छपराएलटीटी एक्सप्रेस दिनांक 7, 9, 11, 14 एवं 16 दिसम्बर को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए छपरा. मऊ,औडिहार जौनपुर रूट से गंतव्य को जाएगी।