29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मिचौंग’ ने बदला विंध्य का मौसम ,सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

5 डिग्री लुढ़का दिन का पारा,विंध्य में सबसे ठंडा रहा सतना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 7 Jul 2024, 4:30 PM IST

Michong changed the weather of Vindhya

5 डिग्री लुढ़का दिन का पारा,विंध्य में सबसे ठंडा रहा सतना

सतना। दिसंबर में प्रथम चार दिन गर्मी का एहसास कराने वाला मौसम मंगलवार को अचानक बदल गया। खाड़ी में उठे तूफान के प्रभाव के चलते सुबह से आसमान में धुंध छाई रही।दिन चढ़ने के साथ सूरज बादल की ओट में चला गया,जिससे दिनभर धूप नहीं निखरी। उत्तर से चली सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में रिकार्ड पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज होने के कारण दिन में सर्दी का असर बढ़ गया। अचानक ठंड का प्रकोप बढ़ने एवं धूप न निकलने के कारण लोग दिनभर ठंड से बचने गर्म कपड़ों से लिपटे रहे। शाम होते ही तापमान तेजी से लुढ़का जिससे रात में पहली बार लोगों को गलन भरी ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 23.4 डिग्री तापमान के साथ मंगलवार को विंध्य में सतना सबसे ठंडा जिला रहा।

तीन दिन खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान के प्रभाव से बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेगे। जिससे रात के साथ दिन में सभी सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। गुरुवार को गरज चमक के साथ जिले में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पढ़ सकता है। शुक्रवार से मौमस खुलने के बाद दिन में ठंड से राहत मिलेगी लेकिन रात में कंपकंपा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

कहा कितना तापमान

जिला तापमान
सतना 23.4

रीवा 24.6
सीधी 27.0

सिंगरौली 26.8