सतना

अनोखा निकाह: फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, दूल्हा-दुल्हन मेहमानों को गिफ्ट में देंगे पौधा

अनोखे निकाह में मेहमानों को देंगे पौधे सुरक्षित रखने का वचन, फेसबुक से शुरू हुई थी दोस्ती, 20 जून को होगी शादी

2 min read
Jun 13, 2018
Anokha nikah: facebook love story in hindi

सतना। शादियों में महंगे तोहफे तो सभी देते हैं, लेकिन सतना में एक दिव्यांग की अनोखा निकाह होगा। इसके आगे शाही शदियां और निकाह भी फीके नजर आएंगे। यह समारोह लोगों के लिए मिसाल बनेगा। दूल्हे और दुल्हन वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने वालों को एक पौधा गिफ्ट करेंगे। मेहमानों से पौधे को सुरक्षित रखने का वचन भी लिया जाएगा।

दरअसल, शांति कॉलोनी गली नंबर-3 भरहुत नगर निवासी निजाम कुरैशी 20 जून को मोहनपुरी वार्ड क्रमांक-3 उमरिया निवासी सलमा से वैवाहिक बंधन में बंधने वाले हैं। इतिहास से एमए निजाम अपने वैवाहिक समारोह में शरीक होने वाले मेहमानों को पर्यावरण और प्रकृति से प्यार का संदेश देना चाहते हैं। इस बात पर उनकी होने वाली बेगम और बीएससी पास सलमा भी राजी हैं।

ये भी पढ़ें

M शिक्षामित्र ऐप: MP के इन जिलों सबको चौंकाया, विरोध के बाद भी ऐप से लगाई अटेंडेंस

तकलीफ ने किया प्रेरित
शहर के आसपास फैक्ट्रियां, बड़े-बड़े उद्योगों स्थापित किए गए हैं। हरे-भरे वृक्षों की संख्या तेजी से घटती जा रही है। जिले में प्रदूषण की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कम उम्र में ही लोग अस्थमा, दमा जैसी अन्य घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। उनका जिला अस्पताल आना-जाना होता है, कम उम्र में लोगों को इन रोगों का शिकार होता देख पीड़ा हुई। पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। लोगों को जागरुक करने के लिए अपना वैवाहिक समारोह सबसे बढि़या अवसर लगा।

खेलते समय हो गए थे घायल, अब बन रहे सहारा
निजाम ने बताया, सागर विवि में खेलने के दौरान गंभीर घायल हो गए। जांघ की हड्डी टूट गयी, पैदल चलना मुश्किल होता है। लेकिन हौसला नहीं हारा, पांच वर्ष पहले परिवर्तन एेजुकेशन ग्रुप बनाया। इसके माध्यम से पढ़ाई छोड़ चुके बेसहारा, दिव्यांग और गरीब वर्ग के बच्चों को तलाश की जाती है। जिन्हें संस्कार, लक्ष्य आधारित शिक्षा देकर समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास किया जाता है। मेरा सपना और लक्ष्य है, परिवर्तन को एक बड़े विद्यालय का रूप देना है। मुझे यह प्रेरणा अपने पिता कौमी एकता के संवाहक रिटायर प्राचार्य बशीर अहमद कुरैशी से मिली।

फेसबुक से मुलाकात बदली प्यार में
निजाम ने बताया, एेजुकेशन ग्रुप परिवर्तन हौसलों की उड़ान की गतिविधियां, पर्यावरण सुरक्षित रखने के संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। इसे सभी फ्रेन्डस से सराहना मिलती थी। फेसबुक पर कुछ दिनों पहले सलमा से भी बातचीत आरंभ हुई। दोस्ती प्यार में बदल गयी, जिसे दोनों के परिजनों ने भी स्वीकार कर लिया।

प्रधानमंत्री को भी भेजा आमंत्रण
निजाम ने बांटे गए वैवाहिक आमंत्रण पत्र में 'एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करेÓ के स्लोगन के साथ पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश दिया है। उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निकाह में शामिल होने आमंत्रण दिया गया है।

ये भी पढ़ें

60 हजार मकान, 300 ने वाटर हार्वेस्टिंग की फीस जमा की, बने कितने पता नहीं
Published on:
13 Jun 2018 12:05 pm
Also Read
View All