
water harvesting news in hindi
सतना। शहर का भू-जल स्तर लगातार गिर रहा है। पूरा जिला डेंजर जोन में है। इसके बावजूद वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। इसकी हकीकत निगम के आंकड़े ही बता रहे हैं। शहर में करीब 60 हजार मकान है, वहीं 300 लोगों ने वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए राशि जमा की। ये बने हैं कि नहीं? निगम यह बताने की स्थिति में भी नहीं है, क्योंकि अभी तक इनका भौतिक सत्यापन नहीं हुआ, संबंधित व्यक्तियों ने इस राशि को वापस भी नहीं लिया, जबकि नियमानुसार जमा राशि रिफंडेबल है।
शहर में व्यवहारिक रूप से वॉटर हार्वेस्टिंग पर गंभीरता बरतने का काम 2009 से शुरू हुआ। इसके तहत नक्शा स्वीकृति के समय जमानत राशि ली जाती है। इसके तहत घर के निर्माण में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम होने पर राशि वापस होगी। अभी तक 300 लोगों ने राशि जमा की, लेकिन इनमें से भी कोई वापस लेने नहीं आया।
18.54 लाख निगम के खाते में
वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए निगम के खाते में करीब 18.54 लाख रुपए जमा है। ये वह राशि है, जो 300 लोगों ने जमा कराया है। जिसमें से 8 लाख रुपए निगम दबाकर बैठ गया। नगर निगम ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम घरों में लगवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है।
किसी सरकारी भवन में नहीं
नगर निगम स्वयं अपने व अपने अधिपत्य वाले भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगवा सका, जबकि कलेक्ट्रेट, आरटीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला अस्पताल, कचहरी सहित अधिकतर किसी भी सरकारी भवन में वॉटर हार्वेस्टिंग की सुविधा नहीं है।
कागज में लगा है सिस्टम
भू-जल स्तर हर साल नीचे जा रहा है। उसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाते। 2009 मेंं नगर निगम को यह निर्देशित किया गया था कि भविष्य में किसी भी निर्माण के लिए यदि नक्शा स्वीकृत किया जाता है तो उसमें वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से रहे। जिसमें इस निर्णय का पालन करवाने में निगम पूरी तरह से विफल साबित हुआ है।
वाटर हार्वेस्टिंग सभी को कराना चाहिये। नगर निगम में जिनका पैसा जमा है और वापस नहीं किया, उन्हें लौटाया जाएगा। जो स्वयं वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना चाहते हैं, उन्हें इस दिशा में काम करना चाहिए।
प्रवीण सिंह अढायच, निगमायुक्त
क- कितनी राशि जमा हुई
वर्ष प्रकरण राशि
सितंबर 2009 100 99400 से मार्च 2012
2012-2013 49 453000
2013-2014 47 438000
2014-2015 23 245000
2015-2016 61 565000
2016-2017 06 53500
कितना है शुल्क
140 से 200 वर्गमीटर 7 हजार
200 से 300 वर्गमीटर 10 हजार
300 से 400 वर्गमीटर 12 हजार
400 वर्गमीटर से ज्यादा 15 हजार
Published on:
13 Jun 2018 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
