सतना

सतना को सर्वश्रेष्ठ गु्रप स्टेशन अवार्ड

परिचालन विभाग के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2020, 11:47 AM IST
Best Group Station Award for Satna
Best Group Station Award for Satna

सतना. पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडल जबलपुर, भोपाल एवं कोटा के परिचालन विभाग के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को सतपुड़ा रेलवे क्लब जबलपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। सतना रेलवे स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ स्टेशन ग्रुप अवार्ड से नवाजा गया। स्टेशन प्रबंधक एसएस मिश्रा को पांच हजार रुपए सहित सर्टिफिकेट दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक मनोज सेठ ने की। मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक राजेश पाठक, मुख्य मालभाड़ा प्रबंधक आरडी मीना सहित मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में तीन मंडलों व मुख्यालय के कुल 132 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने पुरस्कृत किया।

इस वर्ष मंडल के छह यार्डों और तीन स्टेशनों को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें सतना रेलवे स्टेशन भी शामिल रहा। दरअसल, पश्चिम मध्य रेल ने इस वर्ष माह जनवरी तक 0.79 प्रतिशत की पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लदान किया। नई गाडिय़ों का परिचालन और नवीन परियोजनाओं को शीघ्रता से लागू किया गया। इन कार्यों में सतना ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Updated on:
7 Feb 2020, 11:47 AM IST
Published on: