Chaitra Navratri 2024 :मैहर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, माता शारदा के दर्शनों के लिए रुकेंगी ये ट्रेनें। शारदा मंदिर के आसपास ही काउंटर, रेल कर्मचारी टिकट देंगे।
चैत्र नवरात्रि पर मैहर के शारदा मंदिर जाने वाले यात्रियों को रेलवे बड़ी राहत देने जा रहा है।चैत्र नवरात्रि के दौरान रेलवे इस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाना जा रहा है। साथ ही पहले से चल रही ट्रेनों को भी यहां पर 2 से 5 मिनट का स्टापेज दिया जाएगा। चैत्र नवरात्रि पर लाखों की संख्या में श्रृद्धालुओं मैहर आते है। जिसमें 60 फीसदी यात्री ट्रेन से य़ात्रा करने वाले होते है।इसे देखते हुए जबलपुर रेल मंडल ने मैहर स्टेशन तक यात्रियों को जाने के लिए ट्रेन सुविधा बढ़ाने जा रहा है। रेलवे यहां पर 20 से ज्यादा नियमित ट्रेनों को रोकेगा और वहीं 1 से 2 स्पेशल ट्रेनें भी चलाएगा।
संभावना है कि स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच चल सकती है। जबलपुर रेल मंडल ने पश्चिम मध्य रेलवे को भेजे प्रस्ताव में जबलपुर होकर मैहर जाने वाली 20 से ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाले ट्रेनों को रोकने को कहा है। साथ ही जबलपुर से मैहर होकर रीवा के बीच स्पेशल ट्रेन की मांग की है। इस पर पश्चिम मध्य रेलवे जोन से रेलवे बोर्ड से सहमति मांगी है।
स्टेशन पर स्वास्थ्य कैम्प और कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। ताकि आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा सके। श्रद्धालुओं की टिकट की परेशानी को दुर करने के लिए शारदा मंदिर के आसपास ही टिकट काउंटर बनाया जा रहा है। इसमें यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए मैहर रेलवे स्टेशन आने की जरूरत नहीं होगी। रेल कर्मचारी उन्हें खुद मंदिर के पास ही गंतव्य तक की टिकट दे देंगे।
8 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि पर मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख से ज्यादा हो सकती है। ऐसे में रेलवे यहां पर ट्रेनों को रोकने के साथ-साथ स्टेशन पर नवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने, टिकट लेने, खाने-पीने से लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षा के भी इंतजाम में लग गया है।जिसके लिए जबलपुर समेत आसपास के बड़े स्टेशनों से रेल कर्मचारियों और आरपीएफ के जवानों को तैनात किया जा रहा है।
.मुम्बई से जबलपुर होकर दानापुर जाने वाली ट्रेनें
.मुम्बई से जबलपुर होकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें
.मुम्बई से जबलपुर होकर हावड़ा जाने वाली ट्रेनें
.पुणे से जबलपुर होकर पटना जाने वाली ट्रेनें
.जबलपुर से लखनऊ, दिल्ली और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें