सतना

नहर में डूब रहे 3 बच्चों को बचाने के लिए महिला ने उतार दी साड़ी, यहां पढ़ें पूरा मामला

रामपुर बाघेलान स्थित पुरवा नहर की घटना, नहर में डूब रहे थे तीन बच्चे, साहसी महिला ने दो को बचाया, तीसरे की तलाश

2 min read
Feb 21, 2018
brave womens of india in hindi

सतना। रामपुर बाघेलान स्थित पुरवा नहर में मंगलवार को तीन बच्चे डूब रहे थे। नहर के बगल से गुजर रही एक महिला की नजर पड़ी, तो उसने साहस दिखाते हुए दो बच्चों को बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरे को बचाने के चक्कर में स्वयं नहर में गिर गई। दुर्भाग्य रहा कि तीसरा बालक पानी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश करते हुए पुलिस को सूचना दी। देर रात तक पुलिस व गोताखोर बच्चे को तलाशते रहे। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली।

नहर के बगल से मंजू पटेल गुजर रही थी

ये भी पढ़ें

ना बैंड ना बाजा, 17 मिनट और हो गई शादी

बताया जाता है कि मरौंहा गांव से तीन बच्चे बिरजू उर्फ राजकरण, सत्यम जोशी व अमर जोशी पुरवा नहर नहाने गए थे। नहर में पानी छोड़ा गया था। लिहाजा, पानी का बहाव तेज था। जैसे ही बच्चे नहर में उतरे, बहने लगे। इसी दौरान नहर के बगल से मंजू पटेल गुजर रही थी।

साहस व सूझबूझ प्रयास शुरू

उसकी नजर डूबते बच्चों पर पड़ी तो साहस व सूझबूझ दिखाते हुए उसने बच्चों को बचाने का प्रयास शुरू किया। अपनी साड़ी उतार कर एक हिस्से में पत्थर बांधा और डूब रहे बच्चों की ओर फेंका। जिसे एक बच्चे ने पकड़ लिया और वह किनारे आ गया। उसके बाद उसने पुन: प्रयास किया और दूसरे बच्चे को निकाला।

सत्यम व अमर को बचा लिया

इस तरह मंजू ने सत्यम जोशी व अमर जोशी को बचा लिया। तीसरा बच्चा बिरजू उर्फ राजकरण भी साड़ी पकड़कर बाहर की ओर लगभग निकल आया था, उसे बचाने के लिए मंजू पटेल ने हाथ बढ़ाया, लेकिन वह संतुलन खो बैठी और नहर में गिर गई।

देररात तक बच्चा बरामद नहीं

जब तक मंजू संभलती और बच्चे को बचाने का प्रयास करती, बिरजू तेज बहाव में बह चुका था। गांव वालों को जानकारी हुई, तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे टीआई राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने नहर विभाग से अफसरों से बात कर बहाव रोकने को कहा। लेकिन देररात तक बच्चा बरामद नहीं किया जा सका।

मामा के घर आया था
जो बच्चा नहर में बह गया है वह मामा के घर मरौंहा आया था। बिरजू उर्फ राजकरण बांदा जिले के शेरपुर गांव का रहने वाला था। उसके मामा दिनेश जोशी के घर बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने परिजनों के साथ आया था। 18 फरवरी को शादी हो गई थी, उसके बाद भी गांव में रुका था। मंगलवार करीब ३ बजे वह सत्यम जोशी व अमर जोशी के साथ पुरवा नहर में नहाने गया। जहां बिरजू तेज बहाव में बह गया।

खेत जा रही थी महिला
टीआई मिश्रा ने बताया, घटना के वक्त मंजू पटेल पत्नी सूरजदीन पटेल नाम की महिला चारा लेने खेत जा रही थी। उसने साहस दिखाते हुए दिमाग से काम लिया और दो बच्चों सत्यम जोशी व अमर जोशी को डूबने से बचा लिया। दूसरे बच्चे का हाथ पकड़ कर वह तीसरे को सहारा दे रही थी तभी तेज बहाव में बिरजू खिंचा जिसके साथ महिला भी गिर गई। इस बीच बिरजू बह गया। बुधवार को तलाश होगी।

सुबह होगी तलाश
नहर का पानी रोकने के लिए सक्षम अधिकारियों से पुलिस ने बात की है। नहर में बहे बालक के परिजन देर रात तक घटना स्थल के आस-पास अंधेरे में तलाश करते रहे। पुलिस अब गोताखोरों की मदद से बुधवार को तड़के तलाश शुरू करेगी। तब तक नहर का बहाव भी कम होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

Video : मुख्यमंत्री पहुंची शहर गांव, शहीद प्रेमसिंह की शहादत को किया नमन
Published on:
21 Feb 2018 11:41 am
Also Read
View All