सतना

चचेरे भाई ने छह साल की मासूम के साथ किया बलात्कार

अमदरा थाना क्षेत्र में हुई घटना, इलाज के लिए पीडि़ता को कटनी ले गए परिजन, आरोपी को भेजा बाल संप्रेक्षण गृह

2 min read
Aug 03, 2019
rape
Cousin rapes a six-year-old innocent

सतना. अमदरा थाना अंतर्गत बलात्कार के बाद हत्या के अपराधी पुलिस की पकड़ में भी नहीं आ सके और फिर एक वारदात हो गई। गुरुवार की शाम अमदरा के नजदीकी गांव में छह साल की सामूस के साथ उसके चचरे भाई ने बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। पीडि़ता की हालत देख घबराए परिजन उसे लेकर सीधे कटनी के जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से अमदरा थाना पुलिस को खबर मिली। रात करीब १० बजे जब यहां पुलिस को पता चला तो पुलिस की एक टीम घटना स्थल और दूसरी टीम कटनी के लिए रवाना की गई। इधर, रात में ही पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया था। जबकि पीडि़ता को कटनी से जबलपुर रेफर कर दिया गया। एसडीओपी मैहर हेमंत शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पीडि़त और आरोपी के परिवार से पूछताछ की गई।
यह है मामला
टीआइ अरुण कुमार मर्सकोले ने बताया, शाम करीब ५ बजे घटना हुई है। घटना के बाद परिजन पीडि़ता को कटनी के जिला अस्पताल लेकर गए। जब अमदरा थाना पुलिस को सूचना मिली तो यहां की पुलिस सक्रिय हुई। कटनी पुलिस ने अस्पताल में ही मेडिकल परीक्षण के आधार पर शून्य में मुकद्मा कायम करते हुए अमदरा थाना पुलिस को खबर दी। इसके बाद शुक्रवार को कटनी से आई केस डायरी की कायमी अमदरा में करते हुए आरोपी को बाल न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह रीवा भेजा गया है।
आरोपी का पिता भी साथ गया
सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद मामला उजागर न हो इसके लिए आरोपी का पिता भी पीडि़त परिवार के पास पहुंच गया। उसके ही कहने पर पीडि़ता को जिला अस्पताल कटनी लाया गया। इधर, गांव में किसी को घंटों तक भनक ही नहीं थी कि क्या हुआ है? लेकिन जब कटनी जिला अस्पताल में पुलिस कार्रवाई शुरू हुई और अमदरा थाना पुलिस को पता चला तो पूछताछ करने पर गांव वाले भी सन्न रह गए। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता का रक्तश्राव रुक नहीं रहा था। इसलिए उसे कटनी से मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

Published on:
03 Aug 2019 01:03 pm