सतना

फिल्मी स्टाइल में कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरफ्तार

छह युवकों के कब्जे से 5400 सीसी कफ सिरप बरामद, कार, माल वाहक समेत बाइक जब्त, अमरपाटन थाना पुलिस की कार्रवाई

2 min read
Nov 22, 2019
Cuff syrup smuggler arrested in film style

सतना. फिल्मी स्टाइल में कफ सिरप की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ में आया है। तस्करों की सटीक सूचना मिलने पर अमरपाटन थाना पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर इनके कब्जे से 5400 सीसी सिरप बरामद किया है। पकड़ में आए आरोपी सतना, रीवा और नजददीकी राज्य उप्र से जुड़े हैं। इस बड़े गिरोह के पकड़ में आने के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।बताया गया है कि मुखबिर से खबर पाते ही एसपी रियाज इकबाल ने एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी और एसडीओपी मैहर हेमंत शर्मा को टास्क दिया। इसके बाद थाना पुलिस ने घेराबंदी कर इस गिरोह को पकड़ा। कार्रवाई के बारे में जानकारी मिली है कि अमरपाटन में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे गांव सरबका के पास पुलिस ने घेरते हुए आरोपियों को गिरफ्त में लिया। इनके पास मिले वाहनों से 45 कार्टून में बंद 5400 सीसी कफ सिरप बरामद किया।
नफा नुकसान बराबर
पकड़ में आए गिरोह से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि गिरोह के सदस्य बराबरी से रकम लगाने के बाद नफा नुकसान भी बराबर लेते थे। इस गिरोह के सदस्य एक गाड़ी में आगे चलते हैं। जो किसी प्रकार के खतरे की जानकारी पीछे वालो को देता था, पीछे वाली पार्टी विषम परस्थिति में मदद के लिए लगी रहती थी।
दो महीने से सक्रिय था गैंग
आरोपी बठिया स्थित चौरसिया ढाबा के पास माल वाहक वाहन को खराब होना दिखाकर यहां से आगे रवाना होने की योजना बना रहे थे। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। आरोपियों ने कफ सिरप के कार्टून के ऊपर कबाड़ रखा था, ताकि पुलिस या किसी और को शंका न हो। गिरोह सरगना रवि चौरसिया भोपाल से सौदा करता था और मांग के मुताबिक सिरप मंगाता था। पिछले करीब 2 महीने से यह गिरोह सतना, रीवा में सक्रिय रहा और आने जाने के लिए देहात के रास्तों का इस्तेमाल करता था। ताकि कोई टोल नाका या पुलिस जांच बैरियर न मिले। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 537/19 में धारा 8बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 मप्र ड्रग कण्ट्रोल एक्ट, 120 बी आइपीसी के तहत मामला कायम किया गया है।
यह हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रवि चौरसिया पुत्र प्रेमलाल चौरसिया (28) निवासी कर्वी उप्र हाल उर्रहट थाना समान जिला रीवा, अभिषेक सेन पुत्र राकेश सेन (20) निवासी लोही थाना सिटी कोतवाली बिछिया जिला रीवा, राजेश सोंधिया पुत्र मथुरा प्रसाद सोंधिया (29) निवासी बदखर थाना कोलगवां जिला सतना हाल पीके स्कूल के पीछे उर्रहट थाना समान जिला रीवा, उमेश सेन पुत्र प्रीतम चन्द्र सेन (21) निवासी बनकुइयां थाना चोरहटा हाल पीके स्कूल के पीछे उर्रहट, शिरीष कुशवाहा पुत्र राजेन्द्र कुशवाहा (23) निवासी कुठुलिया थाना बिछिया जिला रीवा, ऋषभ पाण्डेय पुत्र कृष्ण कुमार पाण्डेय (23) निवासी बैसा थाना बिछिया जिला रीवा शामिल हैं। इनके कब्जे से 5400 शीशी कफ सिरप, कार एमपी 17 सीसी 3383, माल वाहक वाहन एएमपी 38 जी 0764, मोटर साइकिल एमपी 17 एमआर 1214, 9 नग मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
इस टीम ने पकड़े तस्कर
अमरपाटन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा ने अपनी टीम के सदस्य एसआइ नागेश्वर मिश्रा, हेमंत शर्मा, एएसआइ बहादुर सिंह, आरक्षक संतोष राय, धर्मेन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, इन्द्रजीत अग्निहोत्री, संदीप तिवारी, अमित दीक्षित, मयंक मिश्रा, गौरव शर्मा, सैनिक राकेश तिवारी की मदद सेे यह बड़ी कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम की आंख फोड़ लूटे दो लाख रुपए
Updated on:
22 Nov 2019 12:25 pm
Published on:
22 Nov 2019 12:18 pm
Also Read
View All