5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम की आंख फोड़ लूटे दो लाख रुपए

मैहर के हरनामपुर में हुई वारदात, सिविल अस्पताल से रेफर किया गया पीडि़त, ट्रक हटाने के विवाद में किया था हमला

2 min read
Google source verification
Two lakh rupees looted by the Transport Company accountant

Two lakh rupees looted by the Transport Company accountant

सतना. मैहर में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम की आंख फोड़कर हमलावरों ने दो लाख रुपए लूट लिए। इस दौरान ट्रांसपोर्ट के दपु्तर में जमकर तोडफ़ोड़ भी की गई। गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त मुनीम को उसके साथी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस को खबर ददी गई। हालत गंभीर होने पर मुनीम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

इस मामले में जोधपुर राजस्थान निवासी टीकमाराम प्रजापति पुत्र भीमाराम प्रजापति (40) ने बताया कि वह राधा कृष्णा ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर मुनीम काम करते हें। ट्रांसपोर्ट राजेन्द्र प्रसाद व हनुमान प्रसाद चौधरी की पार्टनरशिप में संचालित है। इस कंपनी ने मैहर के सरला नगर रोड स्थित हरनामपुर में अपना कार्यालय बनाया है। जहां ट्रकों को खड़ा करने के लिए एक साल से एक बाड़ा किराए पर लिया है। यहां टीकमाराम के अलावा ढल्लू राम शर्मा भी काम करते हैं। जबकि ट्रांसपोर्ट मालिक राजेन्द्र प्रसाद काम के सिलसिले में ही बनारस गए हैं।
रात को हुआ विवाद
पीडि़त मुनीम टीकमाराम ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे उसे अपनी गाडि़यां निकालना थी। लेकिन उसकी गाडि़यों के पीछे प्रतापगढ़ उप्र के कुछ लोगों ने अपनी गाडि़यां लगा रखी थीं। जब उनसे गाड़ी हटाने को कहा तो वह विवाद करते हुए धमकाने लगे। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ और सभी अपने रास्ते को चले गए।
15 लोगों ने किया हमला
बकौल, टीकमाराम जब गुरुवार की सबह वह अपने कार्यालय पहुंचा तो प्रतापगढ़ उप्र के रहने वाले रहीश, अफसर, अकरम खान, अली सलीम समेत करीब 15 लोगों ने आकर हमला बोल दिया। पीडि़त का आरोप है कि उसकी आंख फोड़ते हुए आरोपी उसके पास से बैग लूट ले गए, जिसमें दो लाख रुपए रखे थे। घटना के बाद ट्रांसपोर्ट मालिक को भी सूचना दी गई है।
पुलिस कह रही लूट नहीं हुई
मैहर कोतवाली टीआइ देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने इस घटना के बारे में कहा है कि प्रथम दृष्टया लूटपाट की घटना नहीं हुई है। गाड़ी हटाने के विवाद में रॉड से मारपीट और तोडफ़ोड़ की गई है। जिससे मुनीम की आंख में चोट आई है। प्राथमिक सूचना के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 1116/19 में आइपीसी की धारा 294, 323, 324, 506, 452 के तहत मामला कायम कर विवेचना की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।