1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Satna News: ‘अपना नाम अच्छे से नहीं लिख पाती थी, इतना बड़ा लेटर कैसे लिख सकती है?’, शादी के 8 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Newly Married Woman Suspicious Death: घर के स्टोर रूम में मिला नवविवाहिता का शव, सात महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया तो वहीं ससुराल पक्ष बोला- 'आत्महत्या की है।'
2 min read
Google source verification
satna

newly married woman akansha suspicious death dowry death, मृतका आकांक्षा की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-patrika)

Satna Newly Married Woman Suspicious Death: मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाह के महज 8 महीने बाद विवाहिता का शव ससुराल के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष जहां इसे आत्महत्या बता रहा है वहीं मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

कोटर कस्बे में रहने वाली आकांक्षा का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला है। आकांक्षा की शादी करीब 8 महीने पहले 24 नवंबर 2025 को कोटर निवासी यादवेन्द्र कचेर के साथ हुई थी। परिजनों ने जैसे ही स्टोर रूम में आकांक्षा को फांसी के फंदे पर देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

मृतका के पिता का गंभीर आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे आकांक्षा के परिजनों ने ससुराल पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। आकांक्षा के पिता संतोष ने बताया कि बेटी की शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे, फिर भी ससुरालवाले उसे लगातार दहेज के लिए परेशान करते थे। उससे कार और नकदी की मांग की जाती थी। पिता के मुताबिक बेटी आकांक्षा ने उन्हें ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी।

पिता बोले- 'बेटी अपना नाम अच्छे से नहीं लिख पाती थी…'

घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट को लेकर भी मृतका के पिता ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि आकांक्षा अपना नाम तक अच्छे से नहीं लिख पाती थी, तो ऐसे में वो इतना बड़ा सुसाइड नोट कैसे लिख सकती है। उन्होंने सुसाइड नोट की फोरेंसिक और हैंडराइटिंग जांच कराने की मांग की है। इतना ही नहीं आकांक्षा के मायके पक्ष का ये भी आरोप है कि जब वे घटना की जानकारी मिलने पर ससुराल पहुंचे और सवाल उठाए तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। इस संबंध में भी उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। मृतका के पिता ने अपनी शिकायत में पति यादवेंद्र कचेर, ससुर रामलाल, सास आशा, जेठ आवेंद्र, जेठानी नीलम तथा देवर नागेंद्र पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। कोटर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर किया है।