सतना

गैंगवार में मारा गया 6 लाख रुपए का इनामी डकैत बबुली कोल, मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं

बुबली कोल का चित्रकूट के जंगलों में आंतक था।

2 min read
Sep 16, 2019

सतना. फिरौती की राशि के बंटवारे को लेकर डकैत बबुली गिरोह में गैंगवार हो गई। आसपास के ग्रामीणों की माने तो गैंगवार में एक डकैत के मारे जाने की खबर है, जबकि एक डकैत को गोली लग गई है। सूत्रों का कहना है कि जो डकैत मारा गया है वह 6 लाख रुपए का इनामी डकैत बबुली कोल है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि मारा गया डकैत बबुली कोल है। बांदा पुलिस के उच्च आधिकारियों के के अनुसार, अभी तलाश जारी है। बबुली को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है। बांदा पुलिस ने गैंगवार की पुष्टि की है।

रविवार को फैली खबर
दरअसल, रविवार को अफवाहों का बाजार अचानक गर्म हो गया। पहले खबरें आईं की दस्यु गिरोह में फिरौती की रकम के बंटवारे को लेकर रविवार सुबह 3 बजे गैंगवार हो गई। इस दौरान गोली चली और छह लाख का ईनामी डकैत बबुली कोल और उसके एक साथी को गोली लग गई। लेकिन अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

जंगल पहुंचे अधिकारी
सभी अधिकारी अचानक जंगल पहुंच गए। रीवा से आईजी चंचल शेखर और डीआईजी भी धारकुंडी के जंगल पहुंचे। मीडिया ने रात ढाई बजे तक अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन किसी अधिकारी से संपर्क नहीं हुआ। इसके अलावा दस्यु प्रभावित इलाकों के थानों की फोर्स भी जंगल में सर्चिंग में जुटी हुई है।

यूपी पुलिस ने कहा- कुछ बड़ा हुआ है
जिस जगह में गैंगवार की खबर सामने आई वह सीमाई इलाका बताया जा रहा है। यह क्षेत्र सतना सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है। यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने यह स्वीकार किया है कि मध्यप्रदेश की सीमा के जंगल में कुछ बड़ा हुआ है।

अफवाह फैली पर पुष्टि नहीं
धारकुंडी थाना क्षेत्र के लोग भी बबुली गिरोह को लेकर रविवार को पूरा दिन कयास लगाते रहे। ज्यादातर लोगों का कहना था कि गैंगवार सुबह 6 बजे हुआ है। जिसके दो डकैतों को गोली लगी है। इसके बाद बबुली कोल को वहां से लेकर उसके कुछ साथी फरार हो गए हैं।

Updated on:
16 Sept 2019 12:05 pm
Published on:
16 Sept 2019 09:20 am
Also Read
View All