सतना

शहर के म्यूजिकल आर्केस्ट्रा बैंड की बढ़ गई डिमांड

देवी जागरण से लेकर गरबा महोत्सव आयोजनों तक में मचा रहे धूम
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2018, 7:04 PM IST
Demand of city's musical orchestra band
Demand of city's musical orchestra band

सतना. नरवरात्र के शुरू होते ही चारो तरफ मां की गीतों की बोल सुनाई पड़ रहे हैं। इसी के साथ ही शहर के म्यूजिकल आर्केस्ट्रा बैंड ग्रुप की भी डिमांड बढ़ चुकी हैं। देवी जागरण हो या फिर गरबा आयोजन इन सभी जगह पर उनका बैंड देर रात तक धूम मचा रहा है। अलग अलग जगह पर कलाकार शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध रहे हैं। विभिन्न म्यूजिकल ग्रुप अपनी खास प्रस्तुतियां से लोगों का दिल जीत रहे हैं। शहर ही नहीं शहर के बाहर भी इन म्यूजिकल ग्रुप की की डिमांड बनी हुई है। हर दिन वे १० से १२ घंटे की देवी गीतों की रॉकिंग परफॉर्मेंस दे रहे हैं।


नए गानों की दे रहे प्रस्तुति
अरुण इवेंट्स म्यूजिकल ग्रुप के सिंगर अरुण मणि लख्खा ने बताया कि नवरात्र में उनके ग्रुप की डिमांड बढ़ गई है। शहर ही नहीं शहर के बाहर भी उनका म्यूलिकल ग्रुप बेहतरीन प्रस्तुति देंगे। कलाकार इस बार देवी जागरण और गरबा में देवी पर अधारित गीतों की नए गाने की प्रस्तुति देंगे। जिसके लिए वे सभी ने लगातार काम काम किया है।

युवाओं की रुझान पर आधारित होगी परफॉर्मेंस
डैनी म्यूजिकल ग्रुप के डैनी ने बताया कि पिछले तीन साल में लोगों का रुझान गरबा में बढ़ा है। जहां एक और युवा फि ल्मी गीतों को पसंद कर रहे हैं वहीं महिलाएं एक नई रिदम में ट्रेडिशनल गानों पर गरबा करना चाहती हैं। लोगों की सुविधा अनुसार म्यूजिकल ग्रुप कई तरह के गानों की प्रस्तुति देंगे। भक्ति के साथ बॉलीवुड थीम पर बैंड गीतों की प्रस्तुति देंगे।

भक्तिमय होगी मां की आराधना
शहर के वीरेंद्र म्यूजिकल ग्रुप के वीरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि इस बार नवरात्र में मां की अराधना के लिए होने वाले गरबा उत्सवों में पारंपरिक और गुजराती गानों को बॉलीवुड धुनों पर प्रस्तुत किया जाएगा। क्योंकि मां की आराधना को भक्तिमय बनाना है। पंचमी से दशहरे तक हमारे ग्रुप द्वारा शहर ही नहीं शहर के बाहर भी प्रस्तुति दी जाएगी।

बॉलीवुड थीम पर गरबा
सचदेवा बैंड ग्रुप के सचदेवा ने बताया कि इस बार उनका म्यूजिकल ग्रुप द्वारा ज्यादातर शहर के अलग अलग गरबा स्थलों पर प्रजेंटेशन दिया जाएगा। लोग भक्ति गीतों के साथ बॉलीवुड गानों पर थिरकेंगे। सभी इस का लुफ्त उठा सकें। इसलिए हर उम्र के लोगों की पसंद का ख्याल रखा जाएगा।

Published on: