सतना

फेस्टिव सीजन में डिजाइनर मेहंदी की डिमांड, यहां देखिए एक से बढ़कर एक डिजाइन

  सिटी वीमन और गर्ल्स हाथों में रचा रहीं स्टाइलिश टे्रडिशनल मेहंदी
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 8:52 PM IST
Designer Mehndi's Demand in Festive Season
Designer Mehndi's Demand in Festive Season

सतना. फेस्टिवल में मेहंदी की खूशबू हर जगह बिखर जाती है। त्योहारों में तो मेहंदी रचाना जहां हमारी परम्परा को झलकाती है, वही इसे धार्मिक तीज त्योहारों पर लगाना शुभ शगुन भी माना जाता है। फेस्टिवल सीजन के चलते शहर की गल्र्स और वीमन हाथों में मेहंदी लगाना पसंद कर रही हैं। अंतर बस इतना रह गया कि गूदे वाली मेहंदी का स्थान अब डिजाइनर मेहंदी ने ले लिया है। जिनसे बनती है वह खुद हाथों में लगाती हैं और जिनसे नहीं बनती वह मेहंदी एक्सपर्ट की मदद ले रही हैं। त्योहारों की रंगत में चार चांद लगाने के लिए सिटी में स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन लगवाने की डिमांड बढ़ गई है।


मेहंदी तो स्टाइलिश ही चलेगी
गणेश उत्सव के दौरान भी शहर की गर्ल्स और महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद कर रही हैं। वे सभी अपने हाथों में एक से बढ़कर एक स्टाइलिश, डिजाइनर, अट्रैक्टिव मेहंदी लगाना पसंद कर रही हैं। यही नहीं, इन मेहंदी स्टाइल में ट्रेडिशनल बेलबूटे को स्टाइलिश ढंग से लगाया जा रहा है। मोरपंख, पक्षी, कलश, फ्लावर, मानव फिगर,अल्पना, चौक, रंगोली व गणेश प्रतिमा तक बनाई जा रही है, जो सभी को बेहद रास भी आ रही है।

उत्सव और सुंदरता दोनों में लगाती चार चांद

एक्सपर्ट पूजा का कहना है कि कुछ वर्षों से पहले हर छोटे से छोटे उत्सव में मेहंदी लगाने का चलन रहा। पर बीच में यह इसकी डिमांड थोड़ा कम हो गई थी। पर अब जब मेहंदी में भी नए-नए इनोवेशन हो रहे हैं। इसमें भी नई-नई डिजाइन की मेहंदी लगने लगी है तो सभी अट्रैक्ट हो कर मेहंदी रचाना पसंद कर रही हैं। जो बेहद ही अच्छी बात है। एक तो त्योहारों में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है दूसरी बात यह कि इससे हाथों की सुंदरता बढ़ जाती है।

मिलता है अट्रैक्टिव लुक
कॉलेज गोइंग सुरभि शुक्ला का कहना है कि उन्हें मेहंदी लगाने का बेहद शौक है। वह मेहंदी लगाने के मौके तलाशती हैं। इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। तो वह इस उत्सव को ट्रेडिशनल तरीके से सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका कहना है कि इस उत्सव में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है, इसलिए हमारे पूरे परिवार के लोगों ने मेहंदी लगाई है। हर किसी ने अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगा रखी है। किसी ने हाथों पर ब्रेसलेट स्टाइल की मेहंदी लगाई है तो किसी ने बेलबूटे और गणेश फिगर वाली मेहंदी लगा कर रखी है।

Published on: