सतना

डायल 100 के सिपाही पर हमला

सिंहपुर के करसरा गांव का मामला, आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2019, 12:36 PM IST
Neemuch Crime Letest News In Hindi
Dial 100 attacks on the soldier

सतना. सिंहपुर थाना क्षेत्र के करसरा गांव में पहुंचे डायल 100 के सिपाही पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। रविवार की शाम हुई इस घटना की सूचना मिलने पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां से आरोपी को गिरफ्त में लेते हुए कार्रवाई शुरू की गई।

सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति के उत्पात मचाने की सूचना मिलने पर रविवार की शाम करीब 5 बजे डायल 100 की टीम करसरा गांव के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचने पर उत्पात मचा रहे व्यक्ति राम कुशल पाण्डेय पुत्र सुब्रण प्रसाद पाण्डेय (46) निवासी करसरा को जब ड्यूटी में तैनात सिपाही विकास चतुर्वेदी ने समझाया तो आरोपी उसके साथ झूमाझटकी करने लगा। आरोपी ने पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। आरक्षक विकास ने आरोपी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। एेसे में थाने को सूचना दी गई। थाने से पुलिस बल पहुंचा तो आरोपी को हिरासत में लिया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 332, 353, 506 के तहत अपराध कायम किया गया। सोमवार को कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि इसके पहले भी सिंहपुर क्षेत्र में पुलिस कर्मियों पर हमले हो चुके हैं।