
57 police goons, 68 surveillance badminhers in 23 police stations
सतना. अपराधियों पर निगरानी रखने अपराध पर नियंत्रण पाने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के मकसद से गुंडे, बदमाशों की नए सिरे से सूची बनाई गई है। नई सूची के तहत जिले के 23 थानों में आने वाले 2125 गांवों से 579 गुंडे और 68 निगरानी बदमाश चिन्हित किए गए हैं। इन सभी का पुलिस ने अल्फाबेअ रजिस्टर भी बनाया है। ताकि जरूरत पडऩे पर एक क्लिक में बदमाशों की कुण्डली मिल जाए। पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने बताया कि कई साल से गुंडे, निगरानी बदमाशों की सूची अपडेट नहीं कराई गई थी। एेसे में नए सिरे से थाना पुलिस ने काम किया है। इससे अपराधियों पर निगरानी, अपराध में नियंत्रण और कार्रवाई करने में आसानी होगी।
तीन महीने में बनाया रिकॉर्ड
एसपी के निर्देश पर थानों की पुलिस ने बीते तीन महीनों में गुंडे, बदमाशों का रिकॉर्ड जुटाया है। पुलिस ने अपराधियों के फोटो, फिंगर प्रिंट, फुट प्रिंट, जीवन चरित्र, आपराधिक रिकॉर्ड, वारदात का तरीका भी रजिस्टर में दर्ज किया है। इसे अब ऑन लाइन फीड करने की प्रक्रिया चल रही है।
इन थानों में सबसे ज्यादा गुंडे
जिले के पांच थाना एेसे हैं जहां गुंडों की संख्या ज्यादा है। थाना कोलगवां में सर्वाधिक 92 गुंडे और 18 निगरानी बदमाश हैं। इसी तरह सिटी कोतवाली में 84 गुंडे, 7 निगरानी बदमाश हैं। कोतवाली मैहर में 46 गुंडे और 5 निगरानी बदमाश हैं। नागौद थाना क्षेत्र में 46 गुंडे व 6 निगरानी बदमाश हैं। इसी तरह कोटर क्षेत्र में 33 गुंडे और एक निगरानी बदमाश है।
सूची नई, बोर्ड पुराने
थाना पुलिस ने गुंडे बदमाशों की सूची तो बना ली है। लेकिन थानों में टंगे टॉप 20 अपराधियों के बोर्ड नहीं बदलेे गए। कुछ दिन पहले ही पत्रिका ने इस ओर पुलिस कका ध्यान कराया था। लेकिन थानों की पुलिस ने इसमेंसुधार नहीं किया। अब भी सालों पुराने अपराधियों के चेहरे पुराने बोर्ड में देखने को मिल रहे हैं।
थानावार आंकड़ा
सिटी कोतवाली- 84 गुंडा, ०7 निगरानी
कोलगवां- 92 गुंडा, 18 निगरानी
सिविल लाइन- 25 गुंडा, ०2 निगरानी
कोतवाली मैहर- 46 गुंडा, ०5 निगरानी
अमरपाटन- 19 गुंडा, ०6 निगरानी
रामनगर- 8 गुंडा, ०6 निगरानी
नादन देहात- 15 गुंडा, ०2 निगरानी
अमदारा- 11 गुंडा, 01 निगरानी
बदेरा- 17 गुंडा, ०2 निगरानी
नागौद- 46 गुंडा ०6 निगरानी
सिंहपुर- 11 गुंडा, 0 निगरानी
उचेहरा- 39 गुंडा, 0 निगरानी
जसो- 19 गुंडा, ०7 निगरानी
कोठी- 18 गुंडा, 0 निगरानी
रामपुर बघेलान- 30 गुंडा, ०1 निगरानी
ताला- 27 गुंडा, ०2 निगरानी
कोटर- 33 गुंडा, ०1 निगरानी
सभापुर- 13 गुंडा, ०1 निगरानी
धारकुण्डी- 6 गुंडा, 0 निगरानी
जैतवारा- 5 गुंडा, 0 निगरानी
नयागांव- 4 गुंडा, 1 निगरानी
बरौंधा- 7 गुंडा, 0 निगरानी
मझगवां- 4 गुंडा, 0 निगरानी
Published on:
30 Jul 2019 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
