सतना

Video: मंच पर विधानसभा उपाध्यक्ष व BJP नेता के बीच तू-तू मैं-मैं, जनपद अध्यक्ष छोड़ गई कार्यक्रम

मंच पर विस उपाध्यक्ष व भाजपा नेता के बीच तू-तू मैं-मैं, अधोसंरचना उन्नयन कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विवाद

3 min read
Jun 10, 2018
Dispute between deputy Speaker and BJP leader in amarpatan satna

सतना। मध्यप्रदेश में चुनाव के अभी छह माह का समय बचा है पर स्थानीय स्तर नेताओं में छोटी-छोटी बातों पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। ताजा मामला सतना जिले के अमरपाटन का है। यहां एक कार्यक्रम के दौरान मप्र विधानसभा के उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह और स्थानीय भाजपा नेता और जनपद अध्यक्ष के पति विजय पटेल के बीच तू-तू मैं-मैं की स्थिति निर्मित हो गई। पटेल कार्यक्रम में बिना आमंत्रण के मंच पर पहुंच गए थे। इस दौरान विवाद की स्थिति बन गई, विस उपाध्यक्ष ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उनसे भी उलझ गए।

bjp leader in amarpatan satna" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/10/8_2_2934672-m.jpg">
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

दरअसल, मध्यप्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम रीवा के औद्योगिक क्षेत्र आइआइडीसी नादन टोला अमरपाटन में अधोसंरचना उन्नयन कार्य का भूमि पूजन चल रहा था। इसमें विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष, मंत्री राजेंद्र शुक्ला को मुख्य अतिथि व सांसद गणेश सिंह को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

उनका आमंत्रण नहीं था
निकाय क्षेत्र में कार्यक्रम था, लिहाजा नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री शुक्ला को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में मंत्री राजेंद्र शुक्ला व सांसद गणेश सिंह नहीं पहुंचे। वहीं विस उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री शुक्ला पहुंचे। वे मंच पर बैठे थे, तभी जनपद अध्यक्ष तारा देवी पटेल भी पहुंच गई। उनका आमंत्रण नहीं था, उसके बावजूद आयोजकों ने उन्हें मंच पर आमंत्रित कर लिया।

विवाद की स्थिति निर्मित
इसी दौरान उनके पति विजय पटेल भी मंच पर पहुंच गए। वे इस दौरान विवाद की स्थिति निर्मित कर रहे थे। तब आयोजकों ने आपत्ति की। लिहाजा विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। जब विस उपाध्यक्ष ने समझाने का प्रयास किया, तो वे उनसे भी तू-तू मैं-मैं करने लगे। इसके बाद विजय पटेल जनपद अध्यक्ष तारा देवी के साथ मंच से उतरे और चले गए।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

राजनीतिक विवाद
अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र विस उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह का निर्वाचन क्षेत्र है। इस क्षेत्र में कुछ दिन पहले कार्यक्रम हुआ, जिसमें उन्हे आमंत्रण तक नहीं भेजा गया था। विवाद की स्थिति बनी, तो इस बार उन्हे अध्यक्ष के रूप में रविवार को बुलाया गया था। वहीं उद्योग मंत्री को कार्यक्रम मुख्य अतिथि व सांसद गणेश सिंह को विशिष्ट अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया था। लेकिन, दोनों भाजपा नेता पहुंच नहीं सके। कारण बताया गया कि वे समृद्धि योजना में व्यस्त हैं।

नगरीय क्षेत्र का कार्यक्रम था, इसके बावजूद वहां पहुंचने पर जनपद अध्यक्ष को मंच पर बैठायाा। उनके पति और भाजपा नेता विजय पटेल मंच का माहौल खराब कर रहे थे, जिस पर मैंने समझाने का प्रयास किया। पर वो जप अध्यक्ष को लेकर लौट गए।
डॉ. राजेंद्र सिंह, विस उपाध्यक्ष, अमरपाटन

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

ये भी पढ़ें

विश्व नेत्रदान दिवस: अनजानी आंखों ने जिंदगी में भरा उजाला, ये 4 केस पढ़कर नहीं रोक पाएंगे आंसू
Published on:
10 Jun 2018 07:01 pm
Also Read
View All