दुल्हन के भाई ने पहले दूल्हे के दोनों दोस्तों से हाथ मिलाया और फिर उनके साथ नाचने लगा, इसी बीच चाकू निकालकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल, सगे भाई हैं मृतक और घायल...
मैहर में एक शादी के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई जब दुल्हन के भाई ने दूल्हे के दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना अमरपाटन थाना इलाके के गोरा गांव की है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि अमरपाटन थाना क्षेत्र के गोरा गांव की है। इटमा खजुरी गांव के रहने वाले सुखेंद्र कोरी की बारात गोरा गांव आई थी। जहां शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दूल्हे सुखेंद्र के दोस्त रावेंद्र पटेल और गोरेलाल पटेल के बीच विवाद हो गया। दोनों युवक आपस में भाई थे। इसी बीच दुल्हन का भाई नीरज बुनकर दोनों के पास पहुंचा और फिर दोनों से हाथ मिलाने के बाद उनके साथ नाचने लगा। इसी दौरान अचानक दुल्हन के भाई नीरज ने चाकू निकाला और रावेन्द्र व गोरेलाल के पेट में घोंप दिया।
यह भी पढ़ें- लव मैरिज के तीन साल बाद पटवारी पति ने पत्नी को मार डाला, बोरी में भरकर डैम में फेंकी लाश
इस घटना में रावेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गोरेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे संजय गांधी अस्पताल रीवा एडमिट करवाया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। वहीं मृतक शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- सुहागरात पर विधवा हुई दुल्हन, परिवार में पसरा मातम, जानें पूरा मामला