बैलेंस डाइट अच्छी सेहत के साथ अपनी खुशियों का भी खजाना
सतना. आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग सोना भूल चुके हैं। सोना तो चाहते हैं पर अच्छी नींद के लिए तरस रहे हैं। अगर आपको भी एेसी प्रॉब्लम से गुजरना पड़ रहा है तो आपको तुंरत अपने डाइट लिस्ट में पौष्टिक आहार को जगह देनी चाहिए । पौष्टिक खाना सेहत के लिए जितना अच्छा होता है उतना ही आपके जीवन की खुशियों का भी राज है। स्वस्थ रहते हैं तो खुद ब खुद अच्छा महसूस होता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए तो बेहतर है। अच्छी नींद के लिए भी बेस्ट है। अच्छी नींद का संबंध न सिर्फ आप की अच्छी सेहत से है बल्कि आपकी अच्छे कैरियर और आपके जीवन के लिए भी जरूरी है । आप अच्छे से सो पाए इसलिए डिस्ट्रिक हास्पिटल के डाइटीशियन डॉ. जीपी तिवारी ने आपको और अपने डाइट पर थोड़ा बदलाव ला कर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।
स्वीट्स से कर लें तौबा
शकर और शक्कर से बने खाद्य पदार्थ में जिन लोगों की दिलचस्पी नहीं है तो वे समझे कि उनका खाना पौष्टिक है । लेकिन जिन लोगों ने मीठा खाने की आदत बना रखी हैं उन्हें इससे तौबा कर लेना चाहिए। क्योंकि जो लोग मीठा खाते हैं ज्यादातर मोटे हो जाते हैं। और जैसे ही मोटापा बढ़ता है। हम आलसी होजाते हैं। किसी भी काम को करने में थक जाते हैं। डिप्रेशन की प्राब्लम होने लगती है और इसी के साथ नींद न आने की समस्या भी शुरू हो जाती है। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल खाना जैसे ब्रेड या पैक्ड फू ड भी आपके स्वास्थ्य के साथ आपकी नींद का दुश्मन सिद्ध हो सकता है।
पर्याप्त खाएं
यदि आप का वजन औसत से ज्यादा है तो जरूरी है कि उस पर काम करें । इसके लिए जरूरी है कि आप अपने खाने में कैलोरी की मात्रा पर ध्यान दें। ज्यादातर मामलों में होता है कि वजन पर काबू रखने के लिए वह अपनी जरुरत से बहुत कम खाना खाना शुरू कर देते हैं नतीजा यह होता है कि उन्हें दूसरी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है । इससे बेहतर है कि आप शरीर की जरूरतभर पौष्टिक खाना खाएं ।
खाना फाइबर युक्त हो
जिन लोगों को अच्छी नींद न आने की समस्या है वे लोग फाइबर वाली चीजें खाना शुरू कर दें। अपने खाने में रेशे वाली चीजों का इस्तेमाल करें । जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहेगा और आप भी स्वस्थ रह पाएंगे। इसके तहत आप अनाज, ताजा फ ल, सब्जियां, नट्स और अच्छी मात्रा में पानी पिएं ।
ताजा फ ल और सब्जियां भी जरूरी
अपने रोज के खाने में ताजा फ ल और सब्जियों को सुमार करें। प्रोस्ड खाने से हर हाल में बचें। उन खाद पदार्थों में जिन में शक्कर की मात्रा ज्यादा होती है यदि आप उनका सेवन करते हैं तो यह आपकी आंखों में सूजन और दृष्टि कमजोर कर सकता है । फ ल और सब्जियां आपको हल्का फु ल्का रखेंगे और आप अच्छी नींद ले पाएंगे ।