सतना

चार एएनएम का काटा वेतन, 9 को दी चेतावनी

आरसीएच-अनमोल ऐप में एंट्री नहीं करना पड़ा भारी

less than 1 minute read
Jan 18, 2020
Four ANM's cut salary, warns 9

सतना. मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से गर्भवती और शिशुओं की आरसीएच पोर्टल और अनमोल ऐप में एंट्री करने में लापरवाही जिले की 13 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गई। सीएमएचओ ने चार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का दस दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। 9 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वेतन काटने का नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं और सेवाओं की निगरानी अनमोल ऐप और आरसीएच पोर्टल से की जानी है। इसके लिए जिलेभर की 366 एएनएम को टेबलेट बांटे गए हैं। इन्हें गर्भवती के रजिस्ट्रेशन, फॉलोअप, बच्चों का टीकाकरण सहित अन्य गतिविधियों जैसे परिवार कल्याण, टीकाकरण, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, क्षय रोग, कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम वैक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन 33 फीसदी से अधिक एएनएम टेबलेट का उपयोग ही नहीं कर पा रही हैं। इसकी वजह से कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें

Weather Alert: टिप-टिप बारिश से मौसम में बढ़ी गलन, शहर में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज

इन पर हुई सख्ती

सीएमएचओ ने एएनएम विनीता सिंह नयागांव-मझगवां, नीलम विश्वकर्मा सोनौरा रामपुर बाघेलान, सरला सिंह गोलहटा रामपुर बाघेलान, शीला कुशवाहा बारीकला सोहावल, संगीता पाण्डेय गोबरांव कला उचेहरा का दस दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। 9 उप स्वास्थ्य केंद्रों की एएनएम को एक सप्ताह के अंदर 80 फीसदी प्रगति दर्ज नहीं होने पर दस दिन का वेतन काटने की चेतावनी दी है। इनमें सीता साकेत बछरा, अमरपाटन, अमृता पाण्डेय परसवाही अमरपाटन, अमिता बागरी रैगवां अमदरा, शीला पाण्डेय तिघरा मझगवां, उर्मिला सिंह जुड़मानी देवराजनगर, पुष्पा वर्मा बांधा रामपुर बाघेलान, रुपा दहायत गौहारी रामपुर बाघेलान, गीता देवी साकेत सिजहटा रामपुर बाघेलान, प्रभा चौरसिया सुसवार नागौद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

सीएमएचओ सहित अधिकारियों से मांगा जवाब, आंगनबाड़ी केंद्र के दस्तावेज तलब
Published on:
18 Jan 2020 12:03 pm
Also Read
View All