सतना

हाइवे में ट्रक चालकों से रंगदारी वसूलने वाला गिरोह गिरफ्तार

अमरपाटन थाना पुलिस ने पकड़े चार आरोपी, ट्रकों का बाइक से पीछा करता था गिरोह

less than 1 minute read
Jul 28, 2019
Gang arrested for collecting dacoity from truckers in highway

सतना. राष्ट्रीय राजमार्ग-7 में बाइक से पीछा करते हुए ट्रक चालकों से रंगदारी वसूलने और नहीं मिलने पर मारपीट करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस गिरोह के चार सदस्यों को अमरपाटन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद शनिवार को सभी आरोपी अदालत में पेश कर दिए गए। जहां से आरोपियों को जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई की रात करीब एक बजे हाइवे में मोटर साइकिल से पीछा कर ट्रक रोक ड्राइवर और कंडक्टर से मारपीट कर करते हुए बदमाशों ने ट्रक मालिक से फोन पर रंगदारी मांगी थी। हनुमना के ट्रक व्यवसायी दीपक गुप्ता पुत्र कपूर चंद गुप्ता का ट्रक बैकुण्ठपुर से गेहूं लोड कर जबलपुर जा रहा था। तभी अमरपाटन थाना क्षेत्र में ग्राम खुटहा के पास मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। एक्सीडेंट कर देेने का हवाला देकर बदमाशों ने ट्रक मालिक से 50 हजार रुपए की मांग की थी। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 384, 327 के तहत मुकद्मा कायम करते हुए कार्रवाई की है।
पुलिस ने घेरकर पकड़ा
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अमरपाटन राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने एसआइ दशरथ सिंह, एएसआइ आरपी वर्मा, आरक्षक अखण्ड सिंह, राघवेंद्र सिंह, कामद कृष्ण, धर्मेन्द्र सिंह, सुरेंद्र दुबे, संतोष राय, आशीष रावत की मदद से बदमाशों के गैंग को पकड़ा है।
यह आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ राहुल साकेत पुत्र देव शरण साकेत (24) निवासी ग्राम खैरा थाना चुरहटा जिला रीवा, मोनू उर्फ हरीश पुत्र सत्यदीन साकेत (18) निवासी ग्राम महिदल खुर्द थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना, अभिषेक उर्फ अमृत पुत्र रघुनाथ साकेत (23) निवासी ग्राम पुरैनी थाना चुरहटा जिला रीवा, मंटू उर्फ शेख जाबिर पुत्र शेख जाकिर हुसैन (25) निवासी ग्राम गौरा थाना अमरपाटन जिला सतना को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें

स्टेडियम के बाहर पी रहे थे शराब, पुलिस ने लगाए डंडे तो भागे शराबी
Published on:
28 Jul 2019 12:17 am
Also Read
View All