
Police sticks out of the stadium Ran away drunken
सतना. धवारी स्टेडियम में नियमों के विपरीत संचालित हो रही शराब दुकान के बाहर हर रोज शराबियों की महफिल सजती है। जिला संयुक्त कलेक्ट्रेट से चंद कदम की दूरी पर इस दुकान के बाहर लगने वाले शराबियों के मेले से आबकारी विभाग के अफसर नजर हटाए रहते हैं। यही वजह है कि राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के चैनल गेट पर ही शराबियों ने टेबल जमा रखी थी। शराब दुकान के सामने ही लगने वाले ठेलों पर ही शराब पीने की उत्तम व्यवस्था रहती है। जब नशा सिर चढ़कर बोलता है तो शराबी स्टेडियम में दाखिल होने से भी नहीं चूकते। शुक्रवार की रात जब शहर कोतवाल मोहित सक्सेना अपनी टीम के साथ दबिश देने पहुंचे तो यहां के हाल किसी बाजर से कम नजर नहीं आए। शराब से भरे ग्लास, बोतलें और शराबियों का डेरा देख पुलिस ने डंडे लगाना शुरू कर दिया। शराब दुकान संचालक को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वह माहौल न बिगाड़े।
Published on:
27 Jul 2019 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
